How To Make Buckwheat Nuts Chocolate: आमतौर पर लोग नवरात्रि उपवास में कुट्टू के आटे से बनी डिशेज जैसे-पकोड़े, पूड़ी या टिक्की बनाकर खाते हैं जोकि स्वाद में मजेदार लगती हैं। लेकिन क्या कभी आपने कुट्टू मेवा चॉकलेट का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए कुट्टू मेवा चॉकलेट बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये एक देसी मिठाई है जोकि स्वाद में बेहद डिलीशियस होती है। इसको आप डाइटिंग के दौरान आसानी से बनाकर खा सकते हैं। इसको खाकर आपको पर्याप्त एनर्जी प्रदान होती है, तो चलिए जानते हैं कुट्टू मेवा चॉकलेट बनाने की विधि-
कुट्टू मेवा चॉकलेट बनाने की आवश्यक सामग्री-
- कुट्टू का आटा
- गुड़
- तिल
- इलायची पाउडर
- सूखा नारियल
- घी
- दूध
- डार्क चॉकलेट
- गुड़
- बटर पेपर
अभी पढ़ें – Paneer Pancake: पौष्टिकता से भरपूर होता है पनीर पैनकेक, नाश्ते में इस आसान विधि से करें तैयार
कुट्टू मेवा चॉकलेट कैसे बनाएं? (How To Make Buckwheat Nuts Chocolate)
- कुट्टू मेवा चॉकलेट बनाने के लिए आप सबसे पहले तिल और सूखे नारियल को लें।
- फिर आप इन दोनों को भून कर मिक्सी में पीस कर पेस्ट बना लें।
- इसके बाद आप एक कढ़ाई को मीडियम आंच पर करने के लिए रख दें।
- फिर आप इसमें तिल और सूखे नारियल को डालकर अच्छी तरह से भून लें।
- इसके बाद आप भुने हुए तिल और भुना हुआ सूखा नारियल को पीसकर चिकना पेस्ट बना लें।
- फिर आप एक कढ़ाई में गुड़ डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें।
- इसके बाद आप इसमें दूध डालकर करीब 5-7 मिनट तक पका लें।
- फिर आप इसमें तिल और नारियल का पेस्ट डाल दें।
- इसके बाद आप इसमें रोस्ट कुट्टू का आटा, मेल्ट डार्क चॉकलेट और इलायची पाउडर डाल दें।
- फिर आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें।
- इसके बाद आप एक बर्तन में बटर पेपर को अच्छी तरह से फैला लें।
- फिर आप इसमें मिक्चर डालकर अच्छी तरह से फैला लें।
- इसके बाद आप इसमें मेवे डालकर दूसरे बटर पेपर से ऊपर से कवर कर दें।
- फिर आप इसको सेट होने के लिए रख दें और अपनी पसंदीदा शेप में काटकर सर्व करें।
- अब आपकी डिलीशियस कुट्टू मेवा चॉकलेट बनकर तैयार हो चुकी है।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
59 mins agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 hr agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 hr agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
3 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
5 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
6 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
8 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
22 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 day agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines