Korean Diet Plan: कई लोग भारतीय डाइट को अपनाकर अपना वजन कम करने की कोशिश करते हैं। इस डाइट में अच्छे प्रोटीन और आहार को खाने की सलाह दी जाती है। जबकि, कई अन्य डाइट जैसे- कीटो डाइट, मेडिटेरेनियन डाइट, फ्लेक्सिटेरियन डाइट, माइंड डाइट आदि लोगों के बीच काफी पसंद की जाती है। इसके अलावा 16 घंटे फास्टिंग वाली डाइट को भी कई लोग अपनाना पसंद करते हैं।
हालांकि, इन दिनों एक खास तरह की डाइट ने लोगों के बीच अपनी जगह बना ली है। कोरियन डाइट (Korean Diet Tips) को भारत में काफी पसंद किया जा रहा है। युवाओं के बीच सिर्फ कोरियन ड्रामा ही नहीं बल्कि कोरियन लाइफस्टाइल (Korean Lifestyle) भी अपनी जगह बनाना शुरू कर चुका है। इसे अपनाकर लोग सिर्फ अपने फैशन या सुंदरता में ही बदलाव नहीं कर रहे हैं बल्कि बढ़ते वजन को भी कम करने की कोशिश कर रहे हैं।
अगर आप भी अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और अपनी सुंदरता को बढ़ाना चाहते हैं तो कोरियल टिप्स (Korean Tips) की मदद से फर्क देख सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे दमकती त्वचा और फिट बॉडी जैसे बदल देखने को मिल सकते हैं?
रोजाना एक्सरसाइज करें
योग और एक्सरसाइज करने की सलाह सभी डॉक्टर्स और एक्सपर्ट्स देते हैं। अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं होता तो दिन में किसी भी बहाने चलने की कोशिश करें। डेली कम से कम आधा घंटा चलने की कोशिश करें। अन्य वाहन साधन को अपनाने से बेहतर है कि साइकिल चलाएं।
ये भी पढ़ें- Periods के दिनों में दिख रहे इन 6 लक्षणों को न करें नजरअंदाज, वरना…
खाने में ये खाएं
अगर आप अपने आपको कुछ ही दिनों में फिट और स्लिम रूप में देखना चाहते हैं तो इसके लिए अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा सब्जियों का शामिल करें। इसके अलावा गेहूं या उससे बनी चीजों को हटा दें। साथ ही अधिक चीनी और डेयरी प्रोडक्ट्स का भी सेवन न करें। अपनी डाइट में सीजनल सब्जियों को अधिक शामिल कर सकते हैं। अगर नॉनवेज खाते हैं तो मीट और फिश को एड कर सकते हैं।
फर्मेंटेड फूड का करें सेवन
अपनी डाइट में फर्मेंटेड फूड का सेवन करें। फर्मेंटेड फूड में कैलोरी कम होती है और प्रोबायोटिक्स ज्यादा होते हैं। इसे पचाने में आसानी होती है और ये दमकती त्वचा का राज भी होता है। बेदाग त्वचा और फिट बॉडी के लिए इस तरह के फूड को आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
जंक फूड से करें परहेज
आप अपनी डाइट में अच्छे आहार को शामिल कर सकते हैं, लेकिन जंक फूड और ज्यादा तला-मसालेदार को अलविदा कह सकते हैं।
ये भी पढ़ें- तुलसी की चाय से ज्यादा गुणकारी है इसका पानी!
संबंधित खबरें
बिहार की इस मिठाई के आगे भूल जाएंगे खीर और हलवा! घर पर बनाएं मकुटी
6 hrs agoगोवर्धन पूजा पर गोबर से बनाएं श्रीकृष्ण की मूर्ति, इन स्टेप्स को करें फॉलो
7 hrs agoघर पर बनाएं हलवाई जैसी खस्ता मठरी, चाय के साथ खाने का मजा होगा दोगुना
8 hrs agoदिवाली के बाद कैसे करें घर की सफाई? जानिए पटाखों का कालापन हटाने का तरीका
11 hrs agoकैसे बनाएं अपना दिवाली इनविटेशन कार्ड, AI से तैयार करें यूनिक डिजाइन
13 hrs agoDiwali Latest Rangoli Designs: दीपावली पर बनाएं ये आसान और सुंदर रंगोली
13 hrs agoदिवाली पर बनाएं सॉफ्ट और फूली-फूली पूड़ी, घंटों तक रहेगी मुलायम
16 hrs agoसुख-समृद्धि और खुशहाली से भरी हो आपकी दिवाली, अपनों को ऐसे दें शुभकामनाएं
1 day agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
1 day agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines