Karwa Chauth Trending Bangles: करवा चौथ भारतीय महिलाओं के लिए एक बहुत ही खास और पवित्र त्योहार है. इस साल यह दिन 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा. करवा चौथ के दिन पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना के लिए व्रत रखती हैं. इसके साथ ही, इस दिन महिलाएं न केवल अपने मन की श्रद्धा और प्रेम से सजती हैं, बल्कि अपने लुक को भी खास बनाने के लिए खूब मेहनत करती हैं. खूबसूरत और स्टाइलिश आउटफिट (Stylish Outfit) के साथ चूड़ियों का सही मेल करवा चौथ की रौनक को और भी बढ़ा देता है. अगर आप भी इस करवा चौथ पर अपनी सुंदरता और स्टाइल को बढ़ाना चाहती हैं तो आइए देखते हैं ट्रेंडिंग और स्टाइलिश चूड़ियों के बारे में, जिन्हें आप अपना सकती हैं और इस दिन को और भी खास बना सकती हैं.
करवा चौथ स्टाइलिश चूड़ियां | Karwa Chauth Trending Bangles
ऑक्सीडाइज्ड चूड़ियां
इस करवा चौथ आप ऑक्सीडाइज्ड चूड़ियों (Oxidised Bangles) का चुनाव कर सकती हैं. ये न केवल खूबसूरत बल्कि क्लासी भी लगती हैं. साथ ही आप चाहें तो ऑक्सीडाइज्ड कड़े भी इन चूड़ियों के साथ पहन सकती हैं, जो आपके लुक को और आकर्षक बना देंगे.
घुंघरू चूड़ियां
आप चाहें तो कांच की चूड़ियों के साथ घुंघरू वाली चूड़ियां भी पहन सकती हैं. इनका अनोखा लुक आपके पारंपरिक पहनावे में चार चांद लगा देगा. चलने पर इनसे आती मीठी आवाज आपको रॉयल फील देगी.
मेटेलिक चूड़ियां
मार्केट में आजकल कई रंग और डिजाइन में मेटेलिक चूड़ियां (Metallic Bangles) मिलती हैं. खासकर अगर आप गोल्डन कलर की मेटेलिक चूड़ियां पहनती हैं, तो ये आपके आउटफिट को एक रॉयल टच देती हैं.
ये भी पढ़ें- करवा चौथ पर चला नया ट्रेंड, मिट्टी के ही नहीं बल्कि धूम मचा रहे हैं ये चीनी के करवे
हेरीटेज चूड़ियां
हेरीटेज स्टाइल चूड़ियां (Heritage Bangles) पारंपरिक डिजाइन के साथ-साथ राजसी लुक देती हैं. इन्हें आप साड़ी या लहंगे के साथ ट्राई कर सकती हैं. बाजार में इनकी ढेरों वैरायटी उपलब्ध है.
कुंदन चूड़ियां
अगर आप इस करवा चौथ पर कुछ रिच और ट्रैडिशनल ट्राय करना चाहती हैं, तो लाल रंग की कुंदन चूड़ियां (Kundan Bangles) और कड़े एक बेहतरीन विकल्प हैं. ये न केवल देखने में शानदार लगती हैं बल्कि फेस्टिव लुक को भी कम्पलीट करती हैं.
ये भी पढ़ें- Karwa Chauth 2025: सुंदर हेयर स्टाइल से आएगा गजब का लुक, करवाचौथ पर ट्राई करें ये ट्रेंडिंग हेयर एक्सेसरीज
संबंधित खबरें
हाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
13 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
16 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
18 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
20 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
21 hrs agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
23 hrs agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines