Kair Sangri ki Sabji Recepie: राजस्थान पहनावे से लेकर खान-पान तक पूरे देश में मशहूर है। कुछ चीजें तो इतनी मशहूर है कि लोग दूर-दूर से सिर्फ उनके लिए ही जाते हैं।
राजस्थान में बनने वाली मशहूर चीजों में से एक हैं केर-सांगरी की सब्जी, जिसे खाने से स्वाद तो मिलता ही है और यह सेहत को भी फायदा देती हैं। अगर आप भी केर-सांगरी की सब्जी को खाते हैं, तो आपको भी कई तरह की बीमारियों से राहत मिल सकती है, तो चलिए जान लेते हैं कि कैसे आप इस लजीज सब्जी को बना सकते हैं।
पहले जान लें फायदे
– केर-सांगरी इम्युनिटी को मजबूत करने में बहुत मददगार होती है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम की मात्रा इम्युनिटी के लिए बहुत ही बेहतर होता है और यह सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता हैं।
– केर-सांगरी में जिंक होता है और यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के काम आता हैं।
– इस सब्जी को खाने से आपकी हड्डियां भी मजबूत होती हैं।
– यह मोटापा घटाने के भी काम आती हैं।
– कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी कारगर होता है।
सामग्री
केर- 1/4 कप, सूखी सांगरी- 1 कप, किशमिश, साबुत लाल मिर्च 3-4, लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच, हल्दी- 1/2 चम्मच, धनिया पाउडर- 1 चम्मच, हींग- 2 चुटकी, पिसा अमचूर- 1 छोटा चम्मच, हरा धनिया, गरम मसाला- 1/2 चम्मच, तेल या घी- आवश्यकतानुसार, नमक- स्वादानुसार
विधि
केर-सांगरी की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आप सूखी सांगरी अच्छे से धो लें और उसके डंठल को निकाल लें। इसके बाद इसे कम से कम 8-10 घंटे तक पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद आप इसे सॉफ्ट होने तक उबाल लें और फिर केर को साफ धो लें। इसके बाद आप एक कुकर में घी या तेल को गर्म कर लें और उसमें जीरा और हींग का सुनहरा होने तक भूने।
और पढ़िए – Flowers For Skin: इन फूलों के प्राकृतिक गुणों से निखरेगी स्किन, आज ही आजमाएं
इसके बाद इसमें साबुत लाल मिर्च, हल्दी और धनिया को अच्छे से भून लें और इसमें केर और सांगरी को मिला दें और फिर इसमें आप अमचूर और नमक को डालकर इसे कम आंच पर पकाए। इसके बाद आप इसमें हरा धनिया डाल दें। आपकी लजीज केर-सांगरी की सब्जी एकदम तैयार है, इसे आप खाने के लिए रोटी या पराठे के साथ परोस सकते हैं।
और पढ़िए – लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
4 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
8 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
12 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
13 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
15 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines