well health tips: पाइल्स, डायबिटीज, ब्लडप्रेशर हो या कैंसर जैसी समस्या, आज हम आपको एक ऐसी सब्जी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो गंभीर से गंभीर बीमारियों का इलाज करने में सक्षम हैं। जी हां, आयुर्वेदिक ग्रंथ भावप्रकाश निघंटु और चरक संहिता में भी इस सब्जी को रोग नाशक माना गया है। इसके साथ ही इस सब्जी को विष नाशक भी कहा गया है।
इस सब्जी में र्याप्त मात्रा में कैलोरी, वसा, कार्बोहाइडेट, प्रोटीन, पोटीशियम और फाइबर होता है। इस सब्जी में विटामिन B6, विटामिन B1, राइबोफ्लेविन, फोलिक एसिड, नियासिन, विटामिन ए और बीटा केरोटीन भी पाया जाता है। इन पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण इस सब्जी का सेवन कई बीमारियों से हमारे शरीर को दूर रखता है।
कौन सी है यह सब्जी?
इस सब्जी का नाम जिमीकंद है। हाई फाइबर से भरपूर इस सब्जी को आयुर्वेद में बवासीर नाशक अपच में लाभकारी माना गया है। चरक संहिता में इस सब्जी को रुक्ष, गुरु और मधुर गुण वाला माना गया है। इस कारण इसका सेवन करने से कब्ज और पेट की समस्याओं का अंत होता है। इसके साथ ही कई यह कई बीमारियों के लिए फायदेमंद होती है।
पाइल्स होती है ठीक
आयुर्वेद के मुताबिक जिमीकंद की सब्जी खाने से पाइल्स मतलब बवासीर की बीमारी ठीक हो जाती है। इसमें स्टूल सॉफ्ट बनता है, इस कारण प्रेशर में दिक्कत नहीं होती है।
वजन कम करने में मिलती है हेल्प
यह हाई फाइबर से भरपूर होती है। इस कारण इसको खाने से वजन कंट्रोल किया जा सकता है। जब हम इसको खाते हैं तो ओवरईटिंग से बच जाते हैं।
कोलेस्ट्रॉल रहता है कंट्रोल
जिमीकंद में ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं लो डेंसिटी वाले लिपोप्रोटीन के स्तर को कम करते हैं और गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाते हैं। इससे कोलेस्ट्रॉल नॉर्मल रहता है, जिससे हार्ट भी हेल्दी रहता है।
डायबिटीज में है फायदेमंद
इसमें कई ऐसे कंपाउंड पाए जाते हैं, जो बॉडी में ग्लूकोज के स्तर को कंट्रोल करते हैं। इसके साथ ही इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी काफी कम होता है। यही कारण है कि इसका सेवन से डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद होता है।
स्ट्रेस होता है दूर
इसमें विटामिन ए, पोटेशियम और आयरन होता है। इस कारण यह बॉडी को एनर्जी देता है और मूड कंट्रोल में रखता है।
कैंसर रोकने में होती है हेल्प
जिमीकंद में एल-अर्जिनिन कंपाउंड और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। जो कैंसर सेल्स को बढ़ने के से रोकते हैं।
स्किन के लिए है फायदेमंद
जिमीकंद में विटामिन सी आदि पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इस कारण इसको खाने से स्किन हेल्दी रहती है।
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- Mono Diet Benefits: मोटापा छूमंतर कर देगी मोनो डाइट, जानिए क्या है इसके फायदे और नुकसान?
संबंधित खबरें
नवरात्रि में अब मन नहीं करना पड़ेगा कंट्रोल, समा चावल से तैयार करें डोसा
1 hr agoनवरात्रि व्रत में खाएं मखाना-ड्राई फ्रूट के लड्डू, स्वाद के साथ ताकत भी
14 hrs agoSuji Halwa Recipe: कंजकों के लिए ऐसे बनाएं सूजी का हलवा, बनेगा मुलायम
21 hrs agoनवरात्रि के सातवें दिन सभी को दीजिए महासप्तमी की बधाई, भेजिए ये शुभकामनाएं
1 day ago6 महीने बाद चला रहे गीजर? यूज करने से पहले इन बातों का जरूर रखें ख्याल
1 day agoरजाई, कंबल और गर्म कपड़ों की बदबू कैसे करें दूर? ये टिप्स आएंगे काम
1 day agoनवरात्रि के छठे दिन क्या प्रसाद बनाएं? भोग के लिए ट्राई करें ये आसान रेसिपी
2 days agoनवरात्रि के छठे दिन होती है मां कात्यायनी की पूजा, ऐसे भेजें शुभकामनाएं
2 days agoघर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट रामदाना लड्डू? यहां जानिए आसान रेसिपी
2 days agoकरवाचौथ पर दिखना है खूबसूरत तो इस उबटन को बना लीजिए आज ही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines