Side effects of contact lens: पिछले कुछ सालों से लोगों में कॉन्टैक्ट लेंस का चलन काफी बढ़ गया है। कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल न केवल वो लोग करते हैं जिनकी नजर कमजोर है बल्कि वो भी करते हैं जो अपनी आंखों का रंग बदलना चाहते हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि इससे आपकी आंखें सुंदर लगती हैं लेकिन कॉन्टैक्ट लेंस का ज्यादा इस्तेमाल करने से आंखों को कई नुकसान भी होते हैं।
कुछ दिन पहले एक्टर और मॉडल जैस्मिन भसीन ने बताया कि कॉन्टैक्ट लेंस की वजह से पहले उनकी आंखों में दर्द हुआ और बाद में उनका कॉर्निया खराब हो गया। ऐसे में आइए जानते हैं कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल करना कितना नुकसानदायक है।
ये भी पढ़ें- बालों में रूसी की समस्या से हैं परेशान, तो ये घरेलू नुस्खा आएगा काम!
आंखों में इंफेक्शन
कॉन्टैक्ट लेंस के इस्तेमाल से आपकी आंखों में इंफेक्शन हो सकता है। जब लेंस आपकी आंखों में अच्छी तरह से फिट नहीं होता है तो इसका टकराव बार-बार कॉर्निया से होता है। जिसके कारण इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
धुंधलापन
अगर आप लंबे समय तक कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपकी आंखों में धुंधलेपन की समस्या पैदा हो सकती है और आपको दिखाई देना भी बंद हो सकता है। ऐसे में इसका कम से कम इस्तेमाल करना चाहिए।
ड्राई आई सिंड्रोम
लंबे समय तक कॉन्टैक्ट लेंस लगाए रखने से आपको ड्राई आई सिंड्रोम भी हो सकता है। इसकी वजह से आपकी आंखें ड्राई हो सकती हैं और आंखों से पानी गिरने की समस्या बढ़ सकती है।
जलन और दर्द होना
कॉन्टैक्ट लेंस लगाने से आपको आंखों में दर्द और जलन हो सकती है और इस वजह से आपको कई गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं। इससे आपकी आंखों की रोशनी पर भी बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है।
ये भी पढ़ें- चेहरे पर बेसन लगाने के 4 साइड इफेक्ट, कहीं ग्लोइंग स्किन पर पिंपल्स न हो जाएं
संबंधित खबरें
फेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
8 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
9 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
13 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
13 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
14 hrs agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
15 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
16 hrs agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
17 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
1 day agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines