Janmashtami 2023: इस साल जन्माष्टमी 7 सितंबर को पूरे भारत में बड़ी धूमधाम से मनाया जाने वाला है। इस दिन लोग भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना करते हैं और इनको दूध और मक्खन चीजों का भोग लगाते हैं। ऐसे में आज हम इस स्पेशल केसर मेवा खीर बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये दूध और चावल की मदद से बनाई जाती है जोकि खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और लजीज होती है, तो चलिए जानते हैं स्पेशल केसर मेवा खीर बनाने की रेसिपी-
स्पेशल केसर मेवा खीर बनाने की सामग्री-
- आधा कप चावल
- 2 लीटर दूध
- 2 टी स्पून घी
- 1 टुकड़ा दालचीनी
- 1 चुटकी केसर
- आधा कप बादाम
- आधा कप काजू
- 2 चम्मच पिस्ता (बारीक कटा हुआ)
- 2 चम्मच चिरौंजी
- 2 चम्मच किशमिश
- 1 कप मावा
- 1 कप चीनी
स्पेशल केसर मेवा खीर बनाने की रेसिपी-
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में चावल को धो लें।
- फिर आप इनको करीब आधे घंटे भिगोकर रख दें।
- इसके बाद आप इन चावलों को मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लें।
- फिर आप एक बर्तन में दूध डालें और उबले के लिए रख दें।
- इसके बाद जब दूध में उबल जाए तो आप इसमें दालचीनी, मावा और सारे ड्राई फ्रूट्स डाल दें।
- फिर आप इसको तब तक पकाएं जब तक कि दूध थोड़ा गाढ़ा न हो जाए।
- इसके बाद आप इसमें चावल डालें और अच्छे से मिला दें।
- फिर आप इसमें ऊपर से केसर डालें और चलाते हुए अच्छी तरह से पका लें।
- इसके बाद आप इसमें चीनी डालें और अच्छी तरह से घुलने तक मिला दें।
- अब आपकी स्वादिष्ट स्पेशल केसर मेवा खीर बनकर तैयार हो चुकी है।
संबंधित खबरें
नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 hr agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
14 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
18 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
20 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
22 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
23 hrs agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
लेख समाप्त