Janmashtami 2023 Bhog: इस साल जन्माष्टमी 6 और 7 सितंबर को पूरे भारत में बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन लोग भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना करते हैं और इनको दूध और मक्खन से बनी चीजों का भोग लगाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कृष्णा को माखन के साथ-साथ धनिया पंजीरी का भोग भी बेहद प्रिय है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए धनिया पंजीरी बनाने की विधि लेकर आए हैं। ये पंजीरी स्वादिष्ट होती है साथ ही इसको बनाना भी काफी आसान होता है। इसको आप जन्माष्टमी पर भोग बनाकर प्रसाद बांट सकते हैं, तो चलिए जानते हैं धनिया पंजीरी बनाने की रेसिपी-
धनिया पंजीरी कैसे बनाएं
- 1 कप धनिया पाउडर
- 3 बड़े चम्मच घी
- 1/2 कप मखाने (कटे हुए)
- 1/2 कप चीनी पाउडर
- 1/2 कप कद्दूकस नारियल
- 1/2 छोटी कटोरी ड्राई फ्रूट (कटे हुए)
- 1 बड़ा चम्मच चिरौंजी दाना
- 3 बड़े चम्मच चार मगज/खरबूजे के बीज (छिले हुए)
धनिया पंजीरी की विधि
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई में 2 बड़े चम्मच घी डालकर गर्म करें।
- फिर आप इसमें धनिया पाउडर को 4-5 मिनट तक भूनकर एक बाउल में निकाल लें।
- इसके बाद आप कढ़ाई में बचा हुआ घी डालकर पिघलाएं।
- फिर आप इसमें मखाने डालें और करीब 2-3 मिनट तक लगातार चलाते हुए रोस्ट कर लें।
- इसके बाद आप धीमी आंच पर इसमें ड्राई फ्रूट्स, चिरौंजी दाना, मगज, चीनी, नारियल का बूरा और धनिया पाउडर डालें।
- फिर आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें।
- अब आपकी भोग के लिए धनिया पंजीरी बनकर तैयार हो चुकी है।
माखन-मिश्री इस तरह से करें तैयार
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले सफेद और ताजा मक्खन लें।
- लेकिन अगर आपके पास मक्खन नहीं है तो आप घी में बर्फ डालें और अच्छी तरह से फेंट लें।
- फिर जब घी मक्खन की तरह दिखने लगे तो आप इससे बर्फ को निकाल दें।
- इसके बाद आप इस तैयार मक्कन में मिश्री डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
- अब आपका माखन-मिश्री प्रसाद बनकर तैयार हो चुका है।
- फिर आप इसको एक सर्विंग बाउल में निकाल लें और भोग लगाएं।
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
21 mins agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
6 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
7 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
7 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
10 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines