Jammu Kashmir Tourist Places: दुनिया में कई खूबसूरत जगहें हैं, जहां जाने से एक अलग ही शांति का एहसास होता है। आप सभी ने जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग की खूबसूरती के बारे में तो खूब सुना होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि जम्मू-कश्मीर के श्री नगर में छतपाल नाम की एक जगह है जो जन्नत का एहसास कराती है। अगर आप अपने काम से छुट्टी लेकर किसी सूकून वाली जगह की तलाश में हैं तो आप श्री नगर के छतपाल जा सकते हैं। आइए जानते हैं इस जगह के बारे में कुछ खास बातें और आप यहां कैसे पहुंच सकते हैं।
छतपाल श्रीनगर से लगभग 90 किमी और पहलगाम से 56 किमी दूर है। यहां का अद्भुत नजारा देखने लायक है। यहां की हरी-भरी घाटियां और बर्फ से लदे पहाड़ पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। छतपाल आकर आपको एक अलग ही शांति का एहसास होगा, यहां के पेड़-पौधे और झरने आपको एक अलग ही सूकून का एहसास कराएंगे।
ट्रैकिंग
अगर आप ट्रैकिंग के शौकीन हैं तो छतपाल आपके लिए सबसे अच्छी जगह है। यहां एक सरकारी विश्राम गृह भी है जहां आप चाहें तो आराम कर सकते हैं।
कब जाएं छतपाल
वैसे तो आप छतपाल की यात्रा किसी भी समय कर सकते हैं लेकिन यहां जाने का सबसे अच्छा समय अप्रैल से नवंबर तक है। इस समय यहां का मौसम बहुत सुहावना हो जाता है।
ये भी पढ़ें- Rajasthan Tourism Train: आपके एक इशारे पर रुक जाएगी राजस्थान की हेरिटेज ट्रेन, जानें इसकी खासियतें
ऐसे पहुंचे छतपाल
श्रीनगर से आप टैक्सी से दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग तक जा सकते हैं। फिर यहां आने के बाद आप अनंतनाग बस स्टैंड से बस या टैक्सी से जा सकते हैं, यहां से छतपाल की दूरी 39 किमी है। आप चाहें तो यहां अपने निजी वाहन से भी आ सकते हैं।
हवाई यात्रा
हवाई यात्रा के लिए श्रीनगर निकटतम हवाई अड्डा है, यहां से आपको अनंतनाग या छतपाल के लिए टैक्सी मिल जाएगी।
संबंधित खबरें
शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
11 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
14 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
18 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
19 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
21 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines