हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Weight Loss: गुड़ या शहद, क्या खाने पर तेजी से कम होगा वजन?

Weight Loss Tips: वजन घटाने के लिए अपने आहार में बदलाव की भी जरूरत होती है। खाने-पीने पर कंट्रोल करके वजन कम करना थोड़ा आसान हो जाता है। वेट लॉस के लिए मीठा खाने से परहेज करना पड़ता है, लोग सफेद चीनी के बदले गुड़ या फिर शहद खाते हैं। आइए जानते हैं तेजी से वजन कम करने के लिए दोनों में से क्या खाना सही रहेगा।

विज्ञापन

Weight Loss Tips: शहद और गुड़ दोनों से ही वजन कम करने में मदद मिलती है। हालांकि, ये दोनों ही एक नेचुरल स्वीटनर हैं जो सेहतमंद गुणों से भरपूर होते हैं। वेट लॉस के लिए अधिकतर लोग शहद का चुनाव करते हैं क्योंकि शहद से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। वहीं, गुड़ खाने के भी अपने गुण हैं। मगर वेट लॉस के लिए दोनों में से कौन सा स्वीटनर लेना ज्यादा फायदेमंद होगा? चलिए, इस बारे में बारीकी से जान लेते हैं।

शहद और गुड़ में अंतर

पोषण के लिहाज से

गुड़ गन्ने या ताड़ के रस से बनने वाली एक चीनी है। गुड़ स्वाद और सफेद चीनी की तुलना में अधिक पौष्टिक मानी जाती है। गुड़ में आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम और विटामिन जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। वहीं दूसरी ओर, शहद भी एक नेचुरल स्वीटनर है जो मधुमक्खियों द्वारा लिए गए फूलों के रस से बनाया जाता है। यह एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन से भरपूर होता है और इसे खाने से रोग-प्रतिरोधक क्षमताएं बढ़ती हैं। शहद में ऐसे एंजाइम भी होते हैं जो पाचन में सहायक होते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: हार्टअटैक के बढ़ते केसों में भारतीय युवा क्यों? स्पेशलिस्ट ने गिनाए कारण, ऐसे करें बचाव

कैलोरी काउंट

विज्ञापन

गुड़ और शहद दोनों में ही कैलोरी होती है, लेकिन शहद में कैलोरी थोड़ी अधिक होती है। एक चम्मच शहद में लगभग 64 कैलोरी होती है, जबकि गुड़ में लगभग 58 कैलोरी होती है। वजन घटाने के लिए कैलोरी सेवन पर ध्यान देना होता है, ऐसे में गुड़ खाना सही रहेगा।

फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक

विज्ञापन

ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI)

ग्लाइसेमिक इंडेक्स की मदद से इस बात का पता लगाया जाता है कि किसी भोजन से कितनी जल्दी शरीर में ब्लड शुगर का लेवल बढ़ता है। हाई GI वाले फूड आइटम्स के सेवन से भूख बढ़ सकती है। गुड़ का जीआई मीडियम होता है यानी 50-70 तक और शहद की बात करें तो इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स लगभग 45-50 तक होता है, यानी भूख को कंट्रोल करने के लिए शहद खाना सही रहेगा।

विज्ञापन

एंटीऑक्सीडेंट गुण

शहद अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए प्रसिद्ध है, जो शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन से निपटने में मदद कर सकता है। जबकि गुड़ में भी एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, मगर शहद का सेवन वेट लॉस के मामले में ज्यादा फायदेमंद होता है। वजन कम करने के लिए गुड़ और शहद दोनों फायदेमंद है लेकिन शहद के अपने गुण हैं जो वेट लॉस में ज्यादा फायदेमंद है। इसलिए शहद खाना ज्यादा सही रहेगा।

विज्ञापन

कैसे खाएं शहद?

शहद को आप ओट्स में डालकर खा सकते हैं।

विज्ञापन

हेल्दी स्मूदीज में मिठास के लिए शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसके अलावा, वजन कम करने के लिए आपको अन्य फिजिकल एक्टिविटी पर भी ध्यान देना होगा, क्योंकि सिर्फ शहद के सेवन से ही आप वेट लॉस नहीं कर सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Weight Loss: चिया सीड्स, सब्जा और तुलसी के बीज में कौन सा ज्यादा असरदार?

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola