Children’s Health: छोटे बच्चों में दांत पीसने की दिक्कत देखी जाती है. माता-पिता कई बार बच्चे को डांट-डपट देते हैं लेकिन बच्चे की यह आदत नहीं जाती है. लेकिन, क्या दांत पीसना (Dant Pisna) आम दिक्कत है या यह किसी गंभीर समस्या का लक्षण हो सकता है? अपने इंस्टाग्राम हैंडल से डेवलपमेंटल पीडियाट्रिशियन डॉ. सारिका ने पोस्ट शेयर किया है और बताया है कि बच्चे दांत क्यों पीसते हैं, यह किन-किन समस्याओं में होता है और बच्चे के दांत पीसने (Teeth Grinding) की आदत को किस तरह दूर किया जा सकता है.
बच्चे दांत क्यों पीसते हैं
- दांत पीसना, कटकटाना या जबड़ा भींचना ऐसी दिक्कतें हैं जो बाहर से गंभीर नहीं लगतीं लेकिन आगे चलकर नुकसानदायक हो सकती हैं. डॉक्टर ने बताया कि यह कंडीशन स्ट्रेस या एंजाइटी की वजह से हो सकती है.
- ADHD चाइल्ड या सेरेब्रल पाल्सी के बच्चे में भी यह कंडीशन देखी जा सकती है.
- जिन बच्चों के दांत अलाइन नहीं होते यानी सीधे नहीं होते और टेढ़े-मेढ़े होते हैं वे दांत पीसते हैं.
- स्लीप डिसोर्डर जैसे स्लीप एपनिया में बच्चे दांत पीस सकते हैं.
दांत पीसने की दिक्कत को कैसे करें ठीक
डॉक्टर का कहना है कि बच्चे के दांत पीसने की आदत को दूर करने के लिए उसके सोने से 2 से 3 घंटे पहले ही बच्चे के स्क्रीन टाइम को बंद कर दें, यानी उसे टीवी या फोन वगैरह ना देखने दें. इसके अलावा रोजाना बच्चे को डीप ब्रीदिंग, स्ट्रेचिंग और योगा जैसी एक्टिविटीज जरूर कराएं. अगर बच्चे को स्ट्रेस या एंजाइटी है तो इसकी वजह तक पहुंचिए और जानने की कोशिश कीजिए कि बच्चे को तनाव या घबराहट क्यों होती है और समस्या को पहचानकर उसका हल ढूंढिए.
बच्चे की डाइट से कैफिनेटेड और शुगर वाली ड्रिंक्स को निकाल दें. सोने से पहले ये ड्रिंक्स ना पीना जरूरी होता है. साथ ही, यह सुनिश्चित करें कि बच्चा रोजाना कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर ले.
कब डॉक्टर के पास लेकर जाना जरूरी है
अगर बच्चे के दांत घिसे हुए हैं, जबड़े में दर्द हो रहा है या सुबह-सुबह बच्चे को मुंह खोलने में दिक्कत हो रही है तो इस समस्या को नजरअंदाज ना करें और समय पर बच्चे को डॉक्टर के पास जरूर लेकर जाएं.
यह भी पढ़ें – पान के पत्ते को ऐसे खाने पर निकल जाएगी पेट में दबी हुई गैस, यहां जानिए पेट फूलने को कैसे कम करें
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
7 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
11 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
15 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
17 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines