Indian Railway Station: विदेश जाने के लिए हर किसी को वीजा और पासपोर्ट की जरूरत होती है क्योंकि इसके बिना वे दूसरे देश में प्रवेश नहीं कर सकते। ये तो हुई विदेश जाने की बात लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में एक रेलवे स्टेशन ऐसा भी है जहां जाने या ट्रेन पकड़ने के लिए वीजा और पासपोर्ट की जरूरत पड़ती है। आइए जानते हैं भारत के ऐसे अनोखे रेलवे स्टेशनों के बारे में।
इस रेलवे स्टेशन पर लगता है वीजा-पासपोर्ट
यह अनोखा रेलवे स्टेशन पंजाब के अमृतसर जिले में है। इस रेलवे स्टेशन का नाम अटारी रेलवे स्टेशन है। इसका पूरा नाम अटारी श्याम सिंह है। यहां से पड़ोसी देश पाकिस्तान के लिए ट्रेनें चलती हैं, इसलिए यहां आने वाले सभी यात्रियों को पासपोर्ट और वीजा दोनों की जरूरत पड़ती है।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
अगर आप यहां बिना वीजा या पासपोर्ट के पकड़े गए तो आपको जेल भेजा जा सकता है और जमानत मिलने में भी कई साल लग जाएंगे। मामला भारत और पाकिस्तान के बीच यात्रा से जुड़ा होने के कारण यहां कड़ी सुरक्षा रहती है। यहां लोगों की सुरक्षा के लिए हमेशा जवान तैनात रहते हैं।
ये भी पढ़ें- Best Nightlife In Noida: नोएडा में नाइट लाइफ करना चाहते हैं एन्जॉय, इन 3 क्लब में होती है फ्री एंट्री
अटारी रेलवे स्टेशन से चलती है ये ट्रेनें
दिल्ली या अमृतसर से पाकिस्तान के लाहौर जाने वाली ट्रेनें अटारी रेलवे स्टेशन से ही होकर गुजरती हैं। समय-समय पर भारत और पाकिस्तान के बीच दोनों देशों के नागरिकों के लिए ट्रेनें चलाई जाती रही हैं। समझौता एक्सप्रेस भी इनमें से एक है, जो फिलहाल भारत और पाकिस्तान के बीच खराब संबंधों के कारण बंद है। कई सारी फिल्मों की शूटिंग भी इस स्टेशन पर हो चुकी है।
नहीं मिलेंगे एक भी कुली
अब तक आपने लगभग सभी रेलवे स्टेशनों पर कुली देखे होंगे लेकिन इस स्टेशन पर आपको एक भी कुली नहीं मिलेगा। आपके पास चाहे कितना भी सामान हो, उसे आपको खुद ही उठाना होगा।
संबंधित खबरें
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
38 mins agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
2 hrs agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
3 hrs agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
3 hrs agoGarba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी
3 hrs agoबावड़ियों की खूबसूरती देखनी है तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी और वास्तुकला कर देगी हैरान
6 hrs agoबाल्टी पर लग गए हैं खारे पानी के दाग तो यहां जानिए किस तरह करें साफ, छूट जाएगी सारी गंदगी
7 hrs agoबच्चों के लिए शाम की भूख के लिए कैसे बनाएं स्वादिष्ट क्रिस्पी आलू पेटीज? यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoगर्म पानी से नहाना सही या ठंडे से? जानिए रोज की इस आदत का शरीर पर कैसा पड़ता है असर
1 day agoकपड़ों के रंग से नहीं, मौके और आई-मेकअप के हिसाब से चुनें लाइनर! जानें किस शेड का कब करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines