Hyaluronic Acid: हयालूरोनिक एसिड को स्किन के लिए गेम चेंजर कहा जाता है। क्या आप जानते हैं कि इसके क्या फायदे हैं और इसे किस तरह से इस्तेमाल किया जाता है। स्किन केयर प्रोडक्टस यानी त्वचा के लिए बनाए जाने वाले उत्पादों में इसका इस्तेमाल किया जाता है। कई तरह की समस्याओं में इसे काफी कारगर माना जाता है। ब्यूटी प्रोडक्टस में इसके इस्तेमाल की वजह भी इसके फायदे हैं। बढ़ती उम्र में खूबसूरती को बनाए रखने में भी यह काम आता है।
त्वचा में कई तरह की समस्याएं आ जाती हैं, जैसे त्वचा का ड्राइ हो जाना, चेहरे पर कील मुहांसे निकल आना जिसे दूर करने में यह मददगार है। स्किन केयर प्रोडक्ट्स में हयालूरोनिक एसिड का इस्तेमाल किया जाता है ताकि उसे लगाने से त्वचा स्वस्थ, सॉफ्ट, खूबसूरत रहे और उसमें चमक बनी रहे। यह युवा दिखने में आपकी मदद करता है। यह स्किन की इलास्टिसिटी को बनाए रखता है और उसमें लचीलापन लाता है। क्रीम और लोशन आदि में इसका इस्तेमाल किया जाता है।
हयालूरोनिक एसिड को एंटी एजिंग के लिए भी सही माना जाता है। यह उम्र बढ़ने के साथ चेहरे पर होने वाली झुर्रियों को भी कम करता है। यह हमारी त्वचा में पहले से भी मौजूद होता है। यह स्किन के टिश्यूज में होता है। पूरे शरीर का 50 प्रतिशत तो यह स्किन में रहता है। यह शरीर में पानी को सोखने की क्षमता रखता है। शरीर के पानी को एब्जॉर्ब करके त्वचा को हाइड्रेट करता है।
हयालूरोनिक एसिड को झांइयों का भी इलाज माना जाता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक स्किन पर इसके इस्तेमाल से कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। अगर आपकी त्वचा लाल पड़ गई है, त्वचा में सूजन आ गई है या किसी तरह का नुकसान हुआ है तो यह उसे ठीक करने में मदद करता है। त्वचा अगर खुरदरी हो गई है तो यह उसे मुलायम बनाने में भी मदद करता है। यह त्वचा में नई जान ला देता है, जिससे स्किन आकर्षक दिखती है।
यह भी पढ़ें-सर्दियों में सेहत का कैसे रखें ख्याल, एक्सपर्ट की मदद से पाएं सभी जानकारी एक साथ
संबंधित खबरें
दिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
1 hr agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
2 hrs agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
3 hrs agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
4 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
4 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
6 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
7 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
9 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
11 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines