पिछले तीन साल से मैं लिव इन में हूं। मेरी गर्ल फ्रेंड और मेरा रिलेशनशिप सही चल रहा था। पर कुछ दिनों पहले उसकी कजिन सिस्टर उससे मिलने आई और मुझे उससे इश्क हो गया। वो चार दिन हमारे साथ रह कर चली गई। पर मैं उसे भूल नहीं पा रहा। मुझे समझ नहीं आ रहा कि यह बात मैं गर्लफ्रेंड को कैसे बताऊं? उसे धोखे में रखना मुझे अच्छा नहीं लग रहा। मैं बहुत परेशान और तनाव में हूं। मुझे क्या करना चाहिए?
जवाब- आपकी बातों से जाहिर है कि गर्लफ्रेंड के कजिन के प्रति आपका अट्रैक्शन एकतरफा है। इस अट्रैक्शन को आप जितना जल्दी खत्म कर पाएं, आपके लिए उतना ही अच्छा होगा। दरअसल एक रिश्ते में रहते हुए कई बार हमें कोई दूसरा भी अच्छा लगने लगता है। पर इसका मतलब यह नहीं है कि उससे भी रिश्ता बना लिया जाए। आपको अपने रिश्ते में ईमानदार रहना चाहिए। गर्लफ्रेंड से रिश्ता तोड़ने और मूव ऑन करने के बाद ही आपको दूसरा रिश्ता बनाने के बारे में सोचना चाहिए।
प्रेमिका या पत्नी की बहन से रिश्ता बनाना वैसे भी सही नहीं है। आपको जिंदगी भर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अच्छा यही होगा कि आप दो दिन के लिए आई कजिन को दिमाग से निकाल दें। कुछ दिनों तक अपनी पसंद का कोई काम करें, अच्छी किताब पढ़ें, फिल्म देखें, अपने आप आपकी स्थिति सुधर जाएगी। कई बार समय मरहम का काम करता है और बड़े से बड़े जख्मों को सही कर देता है।
माता-पिता की आर्थिक मदद के लिए पढ़ाई छोड़ना सही है
दूसरा सवाल- मैं अठारह साल की हूं। इस साल बारहवीं की परीक्षा दे रही हूं। हम तीन भाई बहन हैं। मैं सबसे बड़ी हूं। मेरे पापा काम नहीं करते, बीमार रहते हैं। मम्मी दूसरों के घर खाना बनाने का काम करती है। मैं आगे पढ़ना चाहती हूं। पर घर का हाल देखते हुए लगता है, मुझे भी मां के साथ कमाई में हाथ बंटाना चाहिए। समझ नहीं आ रहा, क्या करूं?
जवाब- आपका सोचना गलत नहीं है। घर में अगर आर्थिक दिक्कतें हैं तो घर का बड़ा बच्चा होने के नाते आपको मां के साथ कमाई में हाथ बंटाना चाहिए। लेकिन आप काम करने के साथ-साथ इग्नू या अन्य ओपन यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई जारी रखें। अपनी कमाई का एक हिस्सा अपनी कॉपी-किताबें और दूसरी चीजें खरीदने में खर्च कीजिए। भाई-बहन के स्कूल की फीस भरिए। यही काफी है। आपके भीतर यह जिम्मेदारी की भावना आपको आगे ले जाने का काम करेगी। तनाव से बचिए और ऐसे लोगों की संगत से दूर रहिए, जो नेगेटिविटी फैलाते हैं। जल्द ही घर की स्थिति सुधर जाएगी।
संबंधित खबरें
बदलते मौसम में त्वचा पर होती है खुजली? नहाने के पानी में मिलाएं ये 2 चीजें
27 mins agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
14 hrs agoनेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, नहीं खर्चने पड़ेंगे पैसे
16 hrs agoटमाटर के पौधों पर लद जाएंगे फल, बस खाद डालते समय न करें ये गलतियां
23 hrs agoकरवाचौथ पर काली पड़ी पायल-बिछिया की करें सफाई, यहां जानिए तरीका
23 hrs agoदशहरा की मस्ती के बाद छाई है सुस्ती? ये ड्रिंक कर देगी आपको रिफ्रेश
1 day agoदाल-चावल में लगाएं गुजराती तड़के का ट्विस्ट, स्वाद बढ़ा देगी ये फेमस खिचड़ी
1 day agoअसली घी की पहचान कैसे करें? मिलावट पकड़ने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
1 day agoऊनी स्वेटर पर निकल आए हैं रोएं? इन ट्रिक्स से तुरंत करें साफ
1 day agoदशहरा पर बनाएं गुड़ के मीठे चावल, खुशबू और स्वाद जीत लेंगे सबका दिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines