Pigeon Keep Away: कबूतर पूरे दिन इधर- उधर करते रहते हैं और खाली जगह मिलते ही अपना डेरा जमा लेते हैं. खासतौर पर उन जगहों पर जो ऊंचाइयों पर बनी होती हैं. इसलिए कबूतर बालकनी, छत या किचन के अंदर अपना घर बना लेते हैं. कबूतर ने कुछ लोगों को तो इतना परेशान कर रखा होता है कि वो जैसे ही अपने घर की विंडों या दरवाजा खोलते हैं तो वो अंदर आ जाते हैं. अगर ये झुंड में जाएं तो शोर, बीट और सामान में घुसते हैं. अगर आप भी कबूतर से परेशान हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है.
कबूतर को कम करने के देसी नुस्खे | Pigeon Keep Away Home Remedies
कबूतर किस चीज से डरते हैं?
कबूतर का दिल बहुत ही नाजुक होता है. इसलिए तो बहुत सारी चीजों से डरते हैं और दूर भागते हैं. इसमें कई चीजें शामिल हैं जैसे चमकती हुई चीज, काली चीज या शोर शराबे वाली चीज आदि. लेकिन, आप काली चीज का इस्तेमाल करें. इसमें प्लास्टिक की पॉलीथिन भी शामिल है.
इस काली चीज का करें इस्तेमाल
आपको कबूतर भगाने के लिए आप काली पॉलीथिन का इस्तेमाल कर सकते हैं. कहा जाता है कि कबूतर काली चीज से बहुत ही ज्यादा डरते हैं और देखते ही दूर भागते हैं. आप काली पॉलीथिन को घर या किचन के उस हिस्से में रख सकते हैं जहां पर कबूतर आते हैं.
कैसे करें काली पॉलीथिन का इस्तेमाल?
काली पॉलीथिन का इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है. आप इससे लटका सकते हैं या गोली बनाकर रख सकते हैं. इसके साथ सफेद चूने का भी इस्तेमाल करना बेस्ट रहेगा. ऐसा करने से कबूतर बिल्कुल भी पास नहीं आएंगे.
कबूतर को दूर भगाने के नुस्खे
कबूतर को दूर भगाने के लिए किसी खुशबूदार चीज का इस्तेमाल किया जा सकता है. आप नीम का तेल, पत्ती या अगरबत्ती का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐसा करने से आपको बहुत ही ज्यादा फायदा होगा.
काम आएगा होममेड स्प्रे
कबूतर को भगाने के लिए घर पर ही एक स्प्रे तैयार किया जा सकता है. आप इसमें प्याज, लहसुन और नीम की पत्ती का इस्तेमाल कर सकते हैं. पानी मिलाकर इसे घर के खाली हिस्से में डाला जा सकता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
4 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
8 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
12 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
14 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines