Roasted Garlic Soup Recipe in Hindi: सर्दियों में ज्यादातर लोग बीमार पड़ते हैं. इसलिए वो अपने आहार में हेल्दी और शरीर को गर्माहट देने वाले फूड्स या डिशेज को शामिल करते हैं. कुछ लोग सूप या फिर सर्दियों में आने वाली चीजें खाना पसंद करते हैं. ऐसे में अगर आप भी कुछ ऐसे आहार की तलाश में हैं जो आपको गर्म रखने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी हो और आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करने का भी काम करे, तो आपको शेफ अजय चोपड़ा की बताई सूप की यह रेसिपी जरूर ट्राई करनी चाहिए. उन्होंने अपनी सीरीज में भुने लहसुन का सूप बनाने का तरीका बताया है. बता दें, यह एक खास विंटर स्पेशल रेसिपी है, जिसमें लहसुन को रोस्ट करके इस्तेमाल किया गया है.
इसे भी पढ़ें- चुकंदर का जूस पीना बेहतर है या कच्चा चबाकर खाना? जानिए किस तरह से लेने पर मिलता है सेहत को पूरा फायदा
भुने लहसुन का सूप कैसे तैयार करें?
सामग्री
- लहसुन की कलियां- 10
- ऑलिव ऑयल- 2 चम्मच
- प्याज-1 बारीक कटा हुआ
- पानी- 4
- मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- क्रीम या दूध- 2 चम्मच
- हरा धनिया- गार्निश करने के लिए
क्या करें?
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर सूप को ज्यादा स्मोकी फ्लेवर के लिए लहसुन को पहले ओवन या तवे पर हल्का भून लें.
- अगर आप ओवन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको लहसुन को एक पेपर में डालकर रोस्ट करना होगा. बाकी सूप को बनाने के लिए हल्की आंच पर पैन रखें.
- इसमें तेल डालें और गर्म कर लें और फिर लहसुन की कलियों को हल्का सुनहरा होने तक भूनें. ऐसा करने से लहसुन का कच्चापन खत्म हो जाएगा.
- साथ ही, सूप में गहरा स्वाद भी आएगा और आप इसी पैन में बारीक कटी प्याज डालें और हल्का सॉफ्ट होने तक भूनें. अब इसमें उबलता हुआ पानी या वेजिटेबल स्टॉक डालें.
- थोड़ी देर पकाएं और नमक, काली मिर्च और जरूरत के हिसाब से सीजनिंग डालें. अब सूप को कुछ मिनट उबालें ताकि सारे फ्लेवर्स मिल जाएं.
- फिर गैस बंद कर दें और ठंडी होने पर ब्लेंडर में ब्लेंड करें ताकि सूप गाढ़ा और स्मूथ हो जाए. अब ब्लेंड किए सूप को वापस पैन में डाल दें.
- अगर आप अधिक क्रीमी सूप पसंद करते हैं तो इसमें थोड़ा क्रीम डालें. ऊपर से कटा हुआ धनिया या घर के बने क्राउन डालकर गरमा-गरम सूप सर्व करें.
- इस सूप में लहसुन बहुत जरूरी है. इसलिए फ्रेश लहसुन का इस्तेमाल करें. साथ ही, इसे भुनने के लिए हल्की आंच का इस्तेमाल करें.
इसे भी पढ़ें- पोंगल में किन-किन चीजों का इस्तेमाल होता है? पारंपरिक स्वाद लाने के लिए यहां जानिए स्टेप बाय स्टेप बनाने का तरीका
संबंधित खबरें
2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
1 hr agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
10 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
10 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
11 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
11 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
13 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
13 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines