Potato Peel Fertilizer: आजकल घर में पौधे लगाना बहुत आसान हो गया है. ये न सिर्फ हमारे घर की हवा को साफ करते हैं, बल्कि उसे एक खूबसूरत और पॉजिटिव वाइब्स भी देते हैं. लेकिन लगाने के बाद पौधों की देखभाल करना बहुत जरूरी है. पानी के साथ मिट्टी को भी समय-समय पर पोषण देना जरूरी होता है जैसे खाद. यह वैसे तो मार्केट में आसानी से मिल जाएगी, लेकिन अगर आप चाहें तो इसे घर पर भी तैयार कर सकते हैं. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर पर आलू के छिलके से खाद कैसे तैयार की जा सकती है.
खाद बनाने के आसान स्टेप्स
- सबसे पहले आलू के छिलकों को धूप में सुखा लें.
- अब इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर एक कम्पोस्ट बिन में डाल दें.
- अब इसमें सूखे पत्ते, किचन वेस्ट और थोड़ी मिट्टी भी मिला लें.
- इसे कुछ हफ्तों के लिए रख दें और इंतजार करें.
- कुछ हफ्तों में ये सड़कर खाद बन जाएगी.
- इसके अलावा आप स्प्रे भी तैयार कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- Uses Of Salt: बड़ा काम का है किचन में रखा नमक, बस इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल… काम हो जाएगा आसान
छिलके से बनाएं फर्टिलाइजर
- कुछ आलू के छिलके लें और इन्हें पानी में 2-3 दिन तक रखा हुआ छोड़ दें.
- इसके बाद छान लें और पौधों में डालें.
- यह पानी पौधों के लिए इंस्टेंट एनर्जी बूस्टर की तरह काम करेगा.
आलू के छिलके से बनाएं सुखी खाद
- आप मिट्टी के साथ सुखी खाद भी मिला सकते हैं.
- इसके लिए छिलकों को धूप में अच्छी तरह से सुखा लें.
- फिर मिक्सर में डालकर बारीक पाउडर तैयार करें और मिट्टी में डालकर इस्तेमाल करें.
- यह मिट्टी की नमी बनाए रखता है और पौधों की ग्रोथ बढ़ाता है.
इन बातों का रखें ध्यान
- सड़े हुए आलू का बिल्कुल भी इस्तेमाल ना करें.
- अगर खाद में गीलापन है तो इसे धूप में सुखा लें.
- इस खाद का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार करें.
इसे भी पढ़ें- ओज़ेम्पिक का प्राकृतिक विकल्प क्या है? डॉक्टर ने कहा Natural Ozempic की तरह काम करती हैं खाने की ये चीजें
संबंधित खबरें
नवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
39 mins agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
1 hr agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
3 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
4 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
4 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
19 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
1 day agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
1 day agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines