Homemade Gluten Free Cake: केक खाने के लिए कोई वजह नहीं चाहिए होती, क्योंकि कुछ लोग खाने के बाद मीठे के तौर पर केक खाना पसंद करते हैं. इसलिए 12 महीने केक की डिमांड मार्केट में बनी रहती है. यही वजह है कि अच्छी क्वालिटी का केक बहुत ही महंगा पड़ता है. हर बार मार्केट से महंगा केक खरीदना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. पहले क्रिसमस के लिए केक खरीदें और फिर नए साल के लिए…लेकिन इस बार आपको बाहर से महंगा केक खरीदने की कोई जरूरत नहीं है. आप घर पर ही बजट के अंदर एक अच्छा केक तैयार कर सकते हैं. अगर आप थोड़े हेल्थ कॉन्शियस हैं तो आपके लिए ग्लूटेन-फ्री वनीला केक बेस्ट रहेगा. हालांकि, आपको घर पर केक बनाना बहुत ही मुश्किल लग रहा होगा, लेकिन कुछ स्टेप्स को अगर ध्यान से फॉलो किया जाए तो एक अच्छा केक तैयार हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- Jaggery Buying Tips: रुकिए… गुड़ खरीदने के लिए जा रहे हैं तो इन 3 बातों पर दें ध्यान, वरना हाथ लगेगी बेकार क्वालिटी
ग्लूटेन-फ्री वनीला केक की रेसिपी | Gluten Free Cake Easy Recipe
सामग्री
- ग्लूटेन फ्री आटा- 1 कप
- बेकिंग सोडा- आधा चम्मच
- बेकिंग पाउडर- आधा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- तेल- एक चुटकी
- चीनी- आधा कप
- दूध- 1 कप
- वनीला एसेंस- 1 चम्मच
- सफेद सिरका- आधा छोटा चम्मच
- अंडा- 2
केक बनाने की विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर एक बाउल में मैदा छान लें और बेकिंग सोडा और पाउडर डालकर मिला लें.
- अब सभी सूखी सामग्रियों जैसे- मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और नमक आदि डालकर अच्छी तरह से मिलाते हुए दूध डालें.
- दूध डालते हुए हल्के हाथों से मैदा को मिलाएं और एक दिशा में मिलाकर रख दें.
- फिर दूसरी कटोरी में अंडा और चीनी को फेंटकर एक क्रीम तैयार कर लें.
- इसके बाद तेल, दूध और वनीला एक्सट्रेक्ट डालकर अच्छी तरह से सभी सामान को मिला लें.
- अब सूखी सामग्रियों को गीले वाले मिश्रण के दो हिस्से करके डालें. धीरे-धीरे मिलाते हुए घोल तैयार करें और नींबू का रस भी डाल दें. इस घोल को एक बैटर टिन में डालें और केक को 180 डिग्री पर रखकर 30 मिनट तक बेक करें.
- टूथपिक डालकर चेक करें कि केक अच्छी तरह से पक गया है तो प्लेट में निकाल लें.ठंडा करने के बाद चाकू की मदद से टुकड़ों में काटें और सर्व करें.
इसे भी पढ़ें- Winter Recipe: कभी खाई है लहसुन और मूली की चटनी? पराठे के साथ बनाकर देखें, स्वाद ऐसा उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग
संबंधित खबरें
धनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
3 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
5 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
19 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
23 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines