हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

चाशनी की परफेक्ट स्टेज कैसे पहचानें? इन टिप्स से कभी नहीं होगी गलती

Chashni Making Tips: घर पर मिठाई बनाने के लिए चाशनी का परफेक्ट बनना जरूरी है. ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बताएंगे जिनकी मदद से चाशनी को सही तरह से बनाया जा सकता है.

विज्ञापन
घर पर चाशनी बनाने के आसान हैक्स- Image Credit- Freepik

Chashni Banane Ka Tarika: कोई भी मीठी डिश बनाने के लिए चाशनी की जरूरत पड़ती है. चाशनी के बिना स्वाद नहीं आ सकता और अगर इसे सही तरह से नहीं बनाया जाता तो स्वाद बिगड़ जाता है. इसलिए चाशनी की सही स्टेज पहचानना बहुत जरूरी है. इसकी पहचान करने के लिए कुछ टिप्स होते हैं, जिनसे चाशनी की परफेक्ट कंसिस्टेंसी रखी जा सकती है. यह कंसिस्टेंसी हर डिश के लिए परफेक्ट मानी जाती है. आप इसका इस्तेमाल लड्डू बनाने के लिए, हलवा बनाने के लिए या बर्फी बनाने के लिए कर सकते हैं. इसलिए हम आपको चाशनी की सबसे आम स्टेज और उन्हें पहचानने के आसान तरीके बता रहे हैं, जिन्हें आप ध्यान में रख सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- मेयोनेज़ किस चीज से बनता है? यहां जानिए मोमोज के लिए कौन सी मेयोनेज़ का उपयोग किया जाता है

एक-तार वाली चाशनी कैसे पहचानें?

किसी भी डिश को बनाने के लिए एक तार की चाशनी चाहिए होती है. एक तार की चाशनी से आप जलेबी, लड्डू, चूरमा लड्डू और गुलाब जामुन आसानी से बना सकते हैं. इसे चेक करने के लिए उंगलियों पर एक बूंद डालें और उंगली से चेक करें कि एक तार बन रहा है या नहीं. अगर बन रहा है तो चाशनी बन गई है.

चाशनी के रंग से करें पहचान

आप चाशनी के रंग से भी सही पहचान कर सकते हैं, क्योंकि चीनी पकने से रंग बदल जाता है. अगर पकाते वक्त पानी का रंग बदल रहा है तो इसका मतलब यह है कि चाशनी पक गई है. आप गैस बंद करके इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

झाग बनने पर बन जाएगी परफेक्ट चाशनी

अगर चाशनी में झाग बन गए हैं तो यह अपने अंतिम दौर में है. आप इसे थोड़ा और पकाकर इस्तेमाल कर सकते हैं. यह वाली चाशनी ज्यादातर लड्डू के लिए इस्तेमाल की जाती है. आप हलवा बनाते वक्त भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

चाशनी चेक करने के आसान हैक्स

  • आप चाशनी को सुंदर दिखाने के लिए नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • परफेक्ट चाशनी बनाने के लिए हल्की आंच का इस्तेमाल करें.
  • अगर पानी गाढ़ा हो गया है तो इसका मतलब है कि चीनी चाशनी में अच्छी तरह से घुल गई है.

इसे भी पढ़ें- चांदी की काली ज्वेलरी कैसे साफ करें? इन आसान टिप्स से वापस आएगी नई जैसी चमक

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें