Orange Peel for Plant: इस मौसम में संतरे खूब खाए जाते हैं, क्योंकि इसके अनगिनत फायदे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि संतरे के छिलके भी बहुत ही काम के हैं? आप इसे खाने के बाद बिल्कुल भी फेंकने की गलती ना करें. आप इसका इस्तेमाल अपने बगीचे में भी कर सकते हैं, क्योंकि ये पौधे की ग्रोथ बढ़ाने का काम करते हैं. अगर इसका सही तरह से इस्तेमाल किया जाए तो फूलों की बरसात हो सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि संतरे के छिलकों में मौजूद प्राकृतिक विटामिन, साइट्रिक एसिड और पोषक तत्व पौधों के लिए बेहतरीन ऑर्गेनिक खाद बनाते हैं. ये ना सिर्फ मिट्टी की सेहत सुधारते हैं, बल्कि पौधों की ग्रोथ भी कई गुना बढ़ा देते हैं. तो देर किस बात की? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि आप इसका इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- आलू को एल्युमिनियम फॉइल में लपेटकर रखने से क्या होगा? 90% लोग नहीं जानते होंगे ये कुकिंग हैक्स
संतरे के छिलके से खाद बनाने का तरीका
संतरे के छिलके को सुखाकर छोटे-छोटे टुकड़े कर लें. कुछ दिन के लिए इसे रख दें और फिर इसे कंपोस्ट में मिलाकर इस्तेमाल करें. आप पाउडर बनाकर भी पौधे में डाल सकते हैं. ध्यान रहे कि कंपोस्ट के ढेर में बहुत ज्यादा छिलके ना हों, क्योंकि इससे कंपोस्ट खराब हो सकती है.
लिक्विड फर्टिलाइजर बनाने का तरीका
आप फूलों या पौधे के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना होगा, क्योंकि इसे आसानी से बनाया जा सकता है. इसके लिए एक जार में पानी भरें और फिर इसमें संतरे के फ्रेश या सूखे छिलके डालें. इसके बाद आप जार को 24–48 घंटे ढककर रखें. इसके बाद, इसे छानकर पानी पौधे में डालें. यह पौधों की तेजी से ग्रोथ बढ़ाता है और कीट नियंत्रण में भी मदद करता है.
संतरे के छिलके इस्तेमाल करने के फायदे
मिट्टी को उपजाऊ बनाना- इसके छिलके इस्तेमाल करने से मिट्टी में नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम जैसे आवश्यक पोषक तत्व मिल जाते हैं.
कीड़ों को दूर रखना- पौधे में कीड़े लगने की समस्या पैदा हो जाती है. ऐसे में अगर संतरे के छिलके का इस्तेमाल किया जाए तो इससे छुटकारा पाया जा सकता है.
जैविक खाद- संतरे के छिलकों को खाद के ढेर में मिलाकर या सीधे मिट्टी के ऊपर गीली घास डालकर जैविक खाद बनाएं.
इसे भी पढ़ें- Christmas 2025: क्रिसमस पार्टी में तैयार होने के लिए इन सेलेब्स के लुक्स से आप भी ले सकती हैं आइडिया, स्टाइलिश दिखेंगी आप
संबंधित खबरें
बाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
27 mins agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
37 mins agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
2 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
2 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
17 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
20 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines