New Year 2026: नया साल सभी के लिए नई उम्मीदें लेकर आता है, नए उत्साह के साथ आता है और नई ऊर्जा देता है. इस मौके को सभी यादगार बनाना चाहते हैं, चाहते हैं कि नए साल में उस शख्स के साथ कदम रखें जिससे बेहद प्यार करते हैं, जिसके साथ नई शुरुआत ऐसी हो कि उम्रभर याद रहे. ऐसे में पार्टनर के साथ (New Year With Partner) किस तरह इस दिन को सेलिब्रेट करें और अपने पति या पत्नी के लिए कैसे इसे खास बनाएं, जानिए यहां.
पार्टनर के लिए नया साल कैसे बनाएं यादगार
रूफटॉप सेलेब्रेशन
किसी कैफे की छत पर जाकर बैठने से बेहतर आप अपनी ही छत को सजाकर कैफे जैसा खूबसूरत बना सकते हैं. छत पर फेरी लाइट्स लगाकर, छोटा टेबल और कुर्सी या गद्दे बिछाकर साथ खा-पी सकते हैं. आप चाहे तो छत पर पार्टी भी ऑर्गेनाइज कर सकते हैं.
मूवी मेराथौन
अपने कमरे में कोजी सेटिंग करके आप मूवी मेराथौन कर सकते हैं. अपनी फेवरेट फिल्म देख सकते हैं और नए साल के आगाज को खूबसूरत बना सकते हैं. आप अपनी रजाई ओड़कर लेट सकते हैं या सोफा पर बैठ सकते हैं, साथ में खाने-पीने की चीजें रखें और कोई अच्छी सी फिल्म बैक टू बैक देखें.
साथ में कुछ पकाएं
अपने पार्टनर के साथ मिलकर कुछ पकाने का अलग ही मजा होता है. आप अच्छा सा म्यूजिक लगाकर पार्टनर के साथ किचन में कुछ पका सकते हैं. अपनी फेवरेट डिश या पार्टनर की फेवरेट डिश बनाएं और नए साल को एंजॉय करें. इस तरह आप एकसाथ क्वालिटी टाइम बिता सकेंगे.
किसी ग्रूप एक्विटिविटी में पार्टिसिपेट करना
आप पार्टनर को लेकर किसी ग्रूप एक्टिविटी (Group Activity) के लिए जा सकते हैं. चाहे तो डबल डेट भी प्लान कर सकते हैं जहां आपका दोस्त अपने पार्टनर को लेकर आए. अगर आप भक्ति में लीन होना पसंद करते हैं तो पार्टनर के साथ गुरुद्वारे या मंदिर में सेवा करने भी जा सकते हैं.
एडवेंचर स्पोर्ट्स
नए साल के मौके पर सभी कुछ ना कुछ एडवेंचरस करना चाहते हैं. ऐसे में किसी एडवेंचर स्पोर्ट का मजा लिया जा सकता है. आप रॉक क्लाइंबिंग कर सकते हैं, ट्रेक पर निकल सकते हैं, बंजी जपिंग या जिप लाइनिंग वगैरह जैसे एडवेंचर स्पोर्ट का हिस्सा बन सकते हैं.
यह भी पढ़ें – Year Ender 2025: इस साल हुए ये आइकॉनिक फैशन डेब्यू, वाहवाही करते रह गए लोग, शाहरुख भी हैं लिस्ट का हिस्सा
संबंधित खबरें
दिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
37 mins agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 hr agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 hr agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
3 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
4 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
6 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
8 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
21 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
23 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines