Peanut Peel Homemade Cream: सर्दियों में अक्सर एड़ियां फटने की समस्या बढ़ जाती है. फटी एड़ी ना सिर्फ दिखने में खराब लगती हैं, बल्कि चलने-फिरने में दर्द भी करती हैं. अगर वक्त पर एड़ियों पर ध्यान नहीं दिया जाता तो रूखेपन की वजह से खून निकलने की भी परेशानी होने लगती है. ऐसे में आपको क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए. आप एड़ियों के लिए क्रीम घर पर भी तैयार कर सकते हैं. इसके लिए आपको मूंगफली के छिलके की जरूरत होगी, जिसे दूसरी सामग्रियों के साथ मिलाना होगा. कई रिसर्च के मुताबिक, मूंगफली के छिलकों में एंटीऑक्सीडेंट्स और नेचुरल ऑयल्स पाए जाते हैं और यह स्किन को रिपेयर करने में काफी ज्यादा मदद करते हैं. आप भी हमारे बताए गए टिप्स की मदद से मूंगफली के छिलकों से नेचुरल क्रीम तैयार कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- बचे हुए चावल से बनाया जा सकता है फेस मास्क, लोहड़ी पर इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए काम आएंगे ये जादुई नुस्खे
मूंगफली के छिलके से एड़ियों के लिए क्या फायदेमंद है?
मूंगफली बहुत ही अच्छा सुपरफूड है, जिसके छिलके भी फायदेमंद साबित हो सकते हैं. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और नेचुरल ऑयल स्किन का रूखापन दूर करने का काम करते हैं. साथ ही, यह डेड स्किन हटाने में मदद करते हैं और फटी एड़ियों को रिपेयर करते हैं.
कैसे तैयार करें मूंगफली के छिलके की क्रीम?
सामग्री
- मूंगफली के सूखे छिलके- 2 कप
- विटामिन ई- 3 कैप्सूल
- नारियल का तेल- आधा कप
- ग्लिसरीन- चम्मच
- देसी घी- 2 चम्मच
कैसे बनाएं?
- सबसे पहले मूंगफली के छिलकों को अच्छी तरह से धो लें और धूप में सुखाने के लिए रख दें.
- फिर इन्हें मिक्सर में पीसकर बारीक पाउडर बना लें और एक पैन में नारियल का तेल और देसी घी डालें.
- हल्की आंच पर पकाएं और इसमें मूंगफली के छिलकों का पाउडर डालकर 3 मिनट तक पकने दें.
- अब गैस बंद करके मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें. इसमें विटामिन E कैप्सूल और ग्लिसरीन मिलाएं.
- बस आपकी क्रीम बनकर तैयार है जिसे एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख लें और रोजाना इस्तेमाल करें.
इन बातों का रखें ध्यान
- रोजाना भरपूर मात्रा में पानी पिएं और खुद को हाइड्रेट रखें.
- नंगे पैर घर में भी ना चलें. इससे बचने के लिए आप एक अलग चप्पल बना सकते हैं.
- हफ्ते में 1 बार पैरों का स्क्रब करें और यह क्रीम रोजाना लगाएं.
इसे भी पढ़ें- बिना रूम हीटर के कमरे को गर्म कैसे करें? इस एक ट्रिक से बन जाएगा काम, नहीं लगेगी ठंड
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
9 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
12 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
16 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
19 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
2 days agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines