Relationship: कोई हमसे प्यार करता है और फिर एकदम से प्यार करना बंद कर देता है तो मन में हमेशा ही एक कचोट सी महसूस होती है. कई बार इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल होता है लेकिन मन सब समझता है. पति की नाराजगी बढ़ने लगती है, जिन आंखों में आपके लिए प्यार का सागर था अब अक्सर ही वह नजर कहीं और मुड़ जाती है. ऐसे में पति का प्यार (Husband’s Love) कम होने लगता है तो रिश्ते में कुछ कमी लगने लगती है और इसी तरह आप पहचान सकती हैं कि शायद आपका रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा है या हो सकता है पति का प्यार आपके लिए कम हो गया है.
पति प्यार नहीं करते तो दिखते हैं ये 7 साइन
पति का प्यार आपके लिए कम होने लगता है तो रिश्ते में इन 7 चीजों का अभाव आ सकता है यानी इन चीजों की कमी हो सकती है –
गहरी बातचीत ना होना
याद है वह समय जब आप साथ बैठकर एकदूसरे की आंखों में डूब जाया करते थे और एकदूसरे से बातें करते थे. लगता था जैसे बातों की कमी नहीं है, दुनिया में शायद कोई ऐसा विषय ही नहीं है जिसपर आप दोनों बात नहीं कर सकते. लेकिन, अब ऐसा नहीं होता. कोई गहरी बातचीत नहीं होती और अगर होती भी है तो बच्चों और काम की बातों तक सिमट कर रह जाती है.
भावनात्मक करीबी की कमी
पति आपसे दूर जाने लगते हैं और आपको इमोशनली उनका अपने साथ ना होना महसूस होता है. ऐसा लगता है आपकी खुशी या दुख से पति को कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा है. आपको लेकर उनके मन या व्यवहार (Behavior) में किसी तरह का उत्साह नजर नहीं आता है.
प्रशंसा की कमी
जो पति आपकी जली हुई रोटी खाकर भी तारीफों के पुल बांध देते थे अब आपके हाथ के पकवान भी उन्हें सुहाते नहीं है. खाना हो या आपकी खूबसूरती, अब उनकी बातों में आपके लिए प्रशंसा नहीं होती.
समय की कमी
पति का प्यार कम होने लगता है तो अक्सर उनके पास आपके लिए समय की कमी भी होने लगती है. वे आपके साथ समय बिताने से बचने लगते हैं. सारा समय वे खुद को या अपने काम को या बाहर दोस्तों को देने लगते हैं.
शारीरिक संबंधों की कमी
ना सिर्फ सेक्स बल्कि रिश्ते में अट्रैक्शन और छोटी-मोटी छेड़ की भी कमी होने लगती है. प्यार कम होने लगता है तो पति आपके स्पर्श से भी कतराते हैं या हाथ पकड़ने से बचने लगते हैं.
रिश्ते में सच की कमी होना
पति अब अपने मन की बात सच्चाई के साथ आपके सामने नहीं रखते. वे आपसे झूठ कहने लगते हैं. अपना फोन छुपाते हैं तो कभी काम के सही घंटे नहीं बताते. उनके व्यवहार में अब पहले जैसी पारदर्शिता नहीं रहती है.
विश्वास की कमी
पति का प्यार कम होने लगता है तो रिश्ते से आपसी प्यार भी कम होने लगता है. ऐसा लगता ही नहीं है कि अपने मन की बात अपने पार्टनर के सामने खुलकर की जा सकती है. हर समय मन में यह सवाल रहता है कि पति कहां हैं, क्या कर रहे हैं, कहीं किसी और के साथ तो नहीं हैं वगैरह वगैरह.
यह भी पढ़ें – सिंगल नहीं बल्कि डबल डेट को पसंद कर रही हैं लड़कियां, क्या आप जानते हैं Double Date के बारे में
संबंधित खबरें
घूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
1 hr agoनेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, नहीं खर्चने पड़ेंगे पैसे
3 hrs agoटमाटर के पौधों पर लद जाएंगे फल, बस खाद डालते समय न करें ये गलतियां
9 hrs agoकरवाचौथ पर काली पड़ी पायल-बिछिया की करें सफाई, यहां जानिए तरीका
10 hrs agoदशहरा की मस्ती के बाद छाई है सुस्ती? ये ड्रिंक कर देगी आपको रिफ्रेश
11 hrs agoदाल-चावल में लगाएं गुजराती तड़के का ट्विस्ट, स्वाद बढ़ा देगी ये फेमस खिचड़ी
1 day agoअसली घी की पहचान कैसे करें? मिलावट पकड़ने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
1 day agoऊनी स्वेटर पर निकल आए हैं रोएं? इन ट्रिक्स से तुरंत करें साफ
1 day agoदशहरा पर बनाएं गुड़ के मीठे चावल, खुशबू और स्वाद जीत लेंगे सबका दिल
1 day agoघर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन? जानिए बनाने का तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines