Homemade Kajal: काजल लगाने का शौक बहुत सी लड़कियों को होता है। पहले के समय में कहा जाता था कि काजल लगाने से आंखें बड़ी हो जाती हैं। इसलिए पहले के समय में छोटे बच्चों को भी काजल लगाया जाता था। काजल लगाने से चेहरे की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। इसके साथ ही आंखें भी सुंदर लगती हैं। लेकिन कई बार मार्केट में मिलने वाले काजल में केमिकल की मात्रा अधिक होती है, जिससे कुछ लड़कियाँ नहीं लगाना पसंद करती हैं।
अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं, तो आइए जानते हैं घर पर ही आसान तरीके से काजल बनाने के कुछ तरीकों के बारे में, जिसे आप भी आज़मा सकते हैं। इसके साथ ही अपनी आंखों की सुंदरता को कई गुना निखार सकते हैं।
इस तरह से बनाएं काजल
काजल बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी लें और उसमें 5-6 बादाम रखें। अब एक मोमबत्ती लें और कैंडल को जलाएं। फिर बादाम वाली कटोरी को मोमबत्ती के ऊपर रखें और धीरे-धीरे इसे जलने दें। ध्यान रखें कि आपको कटोरी को जलते समय किसी प्लेट से ढक देना है। ढकने के बाद आप बादाम को जलने छोड़ दें। कुछ समय बाद प्लेट को हटाएं। प्लेट के ऊपरी हिस्से में आपको काली परत दिखेगी। अब इस परत को एक दूसरी कटोरी में निकाल लें।
फिर कटोरी में एक चम्मच घी डालें और काजल के साथ अच्छे से मिला लें। बस इस तरह से आपका होममेड काजल तैयार हो जाएगा।
होममेड काजल के फायदे
काजल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो आंखों को इंफेक्शन और धूल-मिट्टी से बचाने में मदद करते हैं और यह आपकी आंखों को आराम देने में भी काफी मदद करता है। इसके साथ ही काजल आंखों को ठंडक पहुंचाता है, खासकर गर्मी के मौसम में। यह आपकी आंखों को राहत देने के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आंखों के नीचे काले घेरें हैं तो काजल का उपयोग करने से यह कम हो सकते हैं।
आप चाहें तो काजल बनाकर स्टोर कर सकते हैं। साथ ही खतम होने पर वापसे से होममेड तरह से तैयार कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Benefits of Drinking Water in Glass: तांबे, पीतल या लकड़ी? जानिए किस गिलास में पानी पीना सेहत के लिए बेस्ट है
संबंधित खबरें
कहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
12 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
16 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
20 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
22 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines