हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

फटे होठों से पाना चाहते हैं छुटकारा? घर पर इस तरह बनाएं ये 2 लिप बाम, होंठ बनेंगे एकदम स्मूद

Homemade Lip Balm Remedy: ठंड के मौसम में ऐसे बहुत से लोग हैं जो फटे होठों से काफी ज्यादा परेशान रहते हैं, जिसके चलते केमिकल वाले लिप बाम का सहारा लेना पड़ जाता है. अगर आप भी इन्हीं में से हैं और चाहते हैं केमिकल फ्री लिप बाम का उपयोग करना, तो आइए जानते हैं आप कैसे घर पर आसानी से और नेचुरल तरीके से लिप बाम बना सकते हैं.

विज्ञापन
घर पर बनाएं अपना बेस्ट लिप केयर बाम. Image Source Freepik

How to Make Homemade Lip Balm: सर्दियों के मौसम में फटे और सूखे होंठों की समस्या आम हो जाती है. ठंडी हवा और नमी की कमी के कारण होंठ अपनी प्राकृतिक नमी खो देते हैं और रूखे, फटे हुए दिखने लगते हैं. ऐसे में ज्यादातर लोग बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त लिप बाम का इस्तेमाल करने लगते हैं, जो कुछ समय के लिए तो राहत देते हैं लेकिन लंबे समय में होंठों को और ज्यादा ड्राई बना सकते हैं. अगर आप भी फटे होठों से परेशान हैं और चाहते हैं कि आपके होंठ मुलायम, गुलाबी और नेचुरल दिखें, तो अब आपको महंगे या केमिकल वाले प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं है. आज हम बताएंगे कि कैसे आप घर पर ही पूरी तरह प्राकृतिक (Natural) तरीके से लिप बाम तैयार कर सकते हैं, जो आपके होंठों को नमी और पोषण दोनों देगा.

होममेड लिप बाम | Homemade Lip Balm

नारियल तेल और शहद वाला लिप बाम

अगर आप भी फटे होठों से परेशान हैं तो आप नारियल तेल और शहद वाला लिप बाम बना सकते हैं. इसके लिए आपको 1 चम्मच नारियल तेल, ½ चम्मच शहद और 2-3 बूंद गुलाब जल (Rose Water) की जरूरत होगी. इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक छोटे बर्तन में नारियल तेल और शहद को अच्छी तरह मिलाएं. इसके बाद इसमें गुलाब जल की कुछ बूंदें डालें और फिर से मिक्स करें. अब इस मिश्रण को एक छोटे कंटेनर में भरकर फ्रिज में रख दें. जब भी होंठ सूखे महसूस हों, इसे हल्के हाथों से लगाएं. बस इस आसान तरीके से आपका होममेड लिप बाम तैयार हो जाएगा.

ये भी पढ़ें- Mouth Ulcers remedies: मुंह के छालों को दूर करने का आसान उपाय, जानें एक्सपर्ट से फायदे और बनाने का तरीका

विज्ञापन

शीया बटर और देसी घी वाला लिप बाम

फटे होंठों से छुटकारा पाने के लिए आप इस दूसरे लिप बाम को भी ट्राई कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए आपको 1 चम्मच शीया बटर (Shea Butter), 1 चम्मच देसी घी और 2 बूंद विटामिन E ऑयल की जरूरत होगी. इसे तैयार करने के लिए एक कटोरी में शीया बटर और देसी घी को धीमी आंच पर पिघला लें. जब यह थोड़ा ठंडा हो जाए, तो इसमें विटामिन E ऑयल डालें. अब इस मिश्रण को ठंडा होने दें और किसी छोटे डिब्बे में स्टोर करें. रात को सोने से पहले होंठों पर लगाएं. इस तरह से आपका लिप बाम तैयार हो जाएगा.

ये भी पढ़ें- Skin Care: महंगे प्रोडक्ट्स को जाएं भूल, घर पर बनाएं ग्लोइंग स्किन के लिए ये 3 फेस सीरम

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola