Home Remedies For Glowing Skin: हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा साफ-सुथरा और चमकदार दिखे। इसके लिए वो कई तरीके अपनाते हैं। कई लोग ग्लोइंग स्किन पाने के लिए केमिकल का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इससे उन्हीं की स्किन खराब होने लगती है। ऐसे में आज हम आपको 5 ऐसी चीजें बताएंगे जिसे 7 दिन तक लगाने से आपके चेहरे पर निखार आ जाएगा और इसके इस्तेमाल से आपको कोई नुकसान भी नहीं होगा। तो आइए जानते हैं।
गुलाब जल
अगर आपको तुरंत निखार चाहिए है तो गुलाब जल आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए आप गुलाब जल को अपने चेहरे पर स्प्रे कर लें और 3-5 मिनट तक छोड़ दें। फिर गीली रुई से अपना चेहरा साफ कर लें। ऐसा करने से आपके चेहरे से गंदगी निकल जाएगी और आपके चेहरे पर तुरंत निखार आएगा।
शहद और ऑलिव ऑयल
शहद और ऑलिव ऑयल लगाने से चेहरे पर प्राकृतिक रूप से निखार आता है। इसे लगाने के लिए एक चम्मच शहद में कुछ बूंदे ऑलिव ऑयल की डालें और इसे मिक्स कर के अपने चेहरे पर लगाएं। कुछ देर तक लगाए रखने के बाद से इसे पानी से धो लें।
ये भी पढ़ें- सिर्फ 5 रुपये में बढ़ाएं सिर से लेकर पैरों की खूबसूरती, ये हैं 3 रामबाण घरेलू नुस्खे!
टमाटर
टमाटर में विटामिन और एंजाइम मौजूद होते हैं जो चेहरे को एक्सफोलिएट करने का काम करते हैं और डेड स्किन से राहत दिलाते हैं। टमाटर का इस्तेमाल करने के लिए आप इसे दो हिस्सों में काट लें और इसके बाद इसे चेहरे पर रगड़े। अब 10 मिनट बाद इसे पानी से धो लें। आपको अपने चेहरे पर तुरंत ग्लो दिखने लगेगा।
बेसन
मिनटों में साफ और खूबसूरत त्वचा पाने के लिए चेहरे पर बेसन लगाएं। इसके लिए आप बेसन में एक चुटकी हल्दी, नींबू की कुछ बूंदे और गुलाब जल मिला लें और इसका एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे चेहरे पर लगाएं और जब सूख जाए तो इसे पानी से धो लें।
नींबू और शहद
नींबू में विटामिन-सी मौजूद होता है जो झाइयों को कम करता है और आपके चेहरे को ग्लोइंग बनाता है। इस नुस्खे को अपनाने के लिए सबसे पहले आप एक चम्मच नींबू का रस लें और इसके थोड़ा सा शहद मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद 20 मिनट तक इसे लगाएं और फिर ठंडे पानी से इसे धो लें।
ये भी पढ़ें- Beauty Hacks: 50 साल की उम्र में भी लगेंगे 25 जैसे जवां! बस अपनाएं ये 3 Tips
संबंधित खबरें
इस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
12 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
14 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
15 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
17 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
17 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
17 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
19 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
20 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
22 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines