Home Hacks: धनिया पत्ते तो हर किसी घर में आसानी से मिल जाते हैं। लेकिन बहुत से लोग इस चीज से परेशान होते हैं कि यह काफी जल्दी खराब हो जाता है। अगर आपके पास रखा हुआ धनिया मुरझा गया है या सूखने लगा है तो उसे फेंकने की जरूरत नहीं है। बस थोड़ी सी देखभाल और कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप बेकार हो चुके धनिए के पत्तों को फिर से ताजा और हरा-भरा बना सकते हैं। यह नुस्खे न सिर्फ धनिए को लंबे समय तक ताजा रखते हैं बल्कि आपके पैसे की भी बचत करते हैं। तो आइए जानते हैं कुछ असरदार तरीके जिनसे आप अपने पुराने धनिए को नया रूप दे सकते हैं।
एयरटाइट कंटेनर में रखें
धनिए के पत्तों को अच्छे से धोकर सुखा लें और फिर किसी एयरटाइट कंटेनर में बंद करके फ्रिज में रखें। इससे आपके धनिया पत्तियां खराब नहीं होंगी इसके साथ ही पत्तियों में नमी नहीं जाएगी और वे लंबे समय तक फ्रेश रहेंगे।
ग्लास जार में पानी के साथ रखें
धनिए की डंडियों को पानी से भरे एक ग्लास जार या बोतल में खड़ा कर दें, जैसे फूलों को रखते हैं। ऊपर से पत्तों को हल्के कपड़े से ढक दें और फ्रिज में रखें। इससे पत्ते मुरझाएंगे नहीं और हरे-भरे बने रहेंगे तथा जल्दी खराब भी नहीं होंगे।
नम कपड़े में लपेटकर रखें
धनिए को धोकर हल्का सुखा लें और फिर गीले (नम) सूती कपड़े या पेपर टॉवल में लपेटकर किसी डिब्बे में रखें। यह तरीका धनिए को ताजा और फ्रेश बनाए रखता है, इसके साथ ही बेहद असरदार है।
आइस ट्रे में फ्रिज करें
धनिए को काटकर आइस क्यूब ट्रे में रखें और उसमें थोड़ा पानी डालकर फ्रीज कर दें। जब जरूरत हो, एक क्यूब निकालें और इस्तेमाल करें। यह तरीका धनिए को महीनों तक सुरक्षित और फ्रेश रखता है।
जिपर बैग में सूखा स्टोर करें
धनिया पत्तियों को धोकर और अच्छे से सुखा लें। अब धनिए को जिप लॉक बैग में बंद करके फ्रीजर में रखें। इस तरीके से भी धनिए की ताजगी बनी रहती है।
ये भी पढ़ें- घर की रसोई में छुपा है बेली फैट का इलाज, डाइट में शामिल करें ये सब्जियां?
संबंधित खबरें
इस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
1 hr agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
2 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
5 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
20 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
22 hrs agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
23 hrs agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
1 day agoदिवाली का लंच भी हो खास, घर पर बनाएं बाजार जैसे छोले-भटूरे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines