हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गर्मियों में चुटकी भर हींग करता है 5 बीमारियों का इलाज

Hing Surprising Health Benefits: हींग में मौजूद जरूरी पोषक तत्व हमारी हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते है। इसके इस्तेमाल से कई गंभीर बीमारियां भी दूर होती हैं और खाने का स्वाद भी बढ़ता है। आइए जानें इसके फायदे..

विज्ञापन
हिंग के फायदे Image Credit: Freepik

Hing Surprising Health Benefits: हींग वो मसाला है, जो दाल से लेकर हर सब्जी में जबरदस्त तड़का लगाता है। हर किसी के किचन इस मसाले के बिना कोई खाना पूरा ही नहीं माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं हींग सिर्फ दाल और सब्जी का टेस्ट ही बेहतर नहीं करता है बल्कि सेहत को भी फायदा करता है। हींग में मौजूद पोषक तत्व हमारी हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद और जरूरी है। इसके यूज से कई गंभीर बीमारियों को कंट्रोल कर सकते हैं। हींग, जिसे अंग्रेज़ी में Asafoetida कहा जाता है, एक प्राचीन आयुर्वेदिक मसाला है जो अपने अलग-अलग औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। गर्मियों में हींग का सेवन कई बीमारियों के इलाज में मददगार होता है। आइए जानें इसके फायदे..

पाचन संबंधी समस्याएं

हींग पाचन तंत्र को सुधारने में मदद करती है। यह गैस, अपच और पेट दर्द जैसी समस्याओं से राहत दिलाती है। हींग के सेवन से पाचन एंजाइम्स की एक्टिवनेस बढ़ती है, जिससे भोजन का पाचन बेहतर होता है।

एसिडिटी और गैस

गर्मियों में एसिडिटी और गैस की समस्या आम होती है। एक गिलास गर्म पानी में चुटकी भर हींग मिलाकर पीने से एसिडिटी और गैस से राहत मिलती है।

विज्ञापन

सर्दी और खांसी

हींग का एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल गुण सर्दी और खांसी के उपचार में मदद करता है। गर्म पानी में हींग मिलाकर पीने से गले की खराश और खांसी में आराम मिलता है।

पीरियड पेन

हींग में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो पीरियड के दौरान होने वाले दर्द और ऐंठन से राहत दिलाने में सहायक होते हैं। गुनगुने पानी में हींग का सेवन करने से मासिक धर्म संबंधी समस्याओं में आराम मिलता है।

विज्ञापन

ब्लड शुगर कंट्रोल करता है

हींग का नियमित सेवन ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह इन्सुलिन की संवेदनशीलता को बढ़ाता है और टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभकारी हो सकता है।

बरतें ये सावधानियां

हींग का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए क्योंकि अधिक मात्रा में सेवन करने से सिरदर्द, मतली और उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। गर्भवती महिलाओं और बच्चों को हींग का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करें। गर्मियों में चुटकी भर हींग का उपयोग करके आप इन बीमारियों से बच सकते हैं और अपनी सेहत को बेहतर बना सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करती है ये 1 चीज, ऐसे करें अपने डाइट में शामिल

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola