Gardening Tips: गुड़हल का पौधा (Hibiscus Plant) न केवल खूबसूरत दिखता है बल्कि इसके फूलों का धार्मिक और औषधीय महत्व भी होता है. लाल, गुलाबी और पीले रंगों में खिले गुड़हल के फूल किसी भी बगीचे की रौनक बढ़ा देते हैं. लेकिन कई बार लोग शिकायत करते हैं कि उनका गुड़हल पौधा बढ़ तो रहा है, पर उस पर फूल नहीं खिलते. असल में, थोड़ी सी सही देखभाल और समय पर की गई ट्रिमिंग से आप अपने गुड़हल को हरी-भरी और खिले हुए फूलों से भरपूर बना सकते हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपका गुड़हल पौधा हर मौसम में खिले और बगीचे में बहार लाए, तो इन आइए जानते हैं उन तरीकों के बारे में जिसे आप अपना सकते हैं.
इस तरह गुड़हल के पेड़ का ख्याल | Tips To Take Care Of The Hibiscus Plant
धूप में रखें पौधा
गुड़हल के पौधे को रोजाना 4 से 6 घंटे की सीधी धूप मिलना जरूरी है. अगर आप पौधा छांव में रहेगा तो पत्ते तो हरे रहेंगे लेकिन फूल नहीं खिलेंगे. तो इसलिए आप कोशिश करें गुड़हल को धूप में ही रखें.
सही मात्रा में पानी दें
गुड़हल को नमी पसंद है, लेकिन अत्यधिक पानी इसकी जड़ों को खराब कर सकता है. कोशिश करें गर्मियों में रोजाना हल्का पानी दें और सर्दियों में 2–3 दिन के में पानी दें. इससे पेड़ में ज्यादा पानी भी नहीं होगा साथ ही पेड़ भी सही रहेगा.
समय-समय पर करें ट्रिमिंग (कटिंग)
पुरानी और सूखी पत्तों को काटते रहें ताकि नई कलियां निकल सकें. ट्रिमिंग से पौधे की ग्रोथ बढ़ती है और फूलों की संख्या भी ज्यादा होती है. इसलिए कोशिश करें कि समय-समय पर इसकी कटिंग करें.
ये भी पढे़ं- Travel Destination: प्री वेडिंग शूट के लिए विदेश जाने का नहीं है बजट? भारत की इन जगहों का बनाएं प्लान
अच्छी मिट्टी और ऑर्गैनिक खाद का करें इस्तेमाल
गुड़हल को हल्की, पानी निकास वाली मिट्टी पसंद होती है. महीने में एक बार गोबर की खाद या कम्पोस्ट डालने से पौधा स्वस्थ रहता है और ज्यादा फूल खिलाता है. आप चाहें तो चाय पत्ती भी डाल सकते हैं. या तो केले के काले छिल्कों को टुकड़ो में डाल सकते हैं.
कीटों से रखें सावधान
गुड़हल पर अक्सर एफिड्स और व्हाइटफ्लाई जैसे कीट लगते हैं. नीम के तेल का स्प्रे हर 15 दिन में एक बार करें ताकि पौधा सुरक्षित रहे.
ये भी पढे़ं- आइब्रो के बाल हो गए हैं सफेद? डॉक्टर ने कहा गुनगुने पानी के साथ करें इस पेस्ट का सेवन
संबंधित खबरें
फेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
6 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
7 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
11 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
11 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
12 hrs agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
13 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
14 hrs agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
15 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
1 day agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines