हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

चाय के साथ क्या खाएं और क्या नहीं? एक्सपर्ट ने किया खुलासा

Healthy Snacks For Tea: चाय के साथ कुछ चटर-पटर खाने की आदत तो अधिकतर लोगों की होती है, मगर हेल्थ एक्सपर्ट्स ऐसा करने से रोकते हैं क्योंकि चाय के साथ ज्यादा नमकीन या मसालेदार खाने से सेहत को नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं इस पर एक्सपर्ट क्या कहते हैं।

विज्ञापन
photo credit-meta ai

Healthy Snacks For Tea: भारत में चाय एक अनोखी सी भावना है, जो हर किसी के दिल में धड़कती है। चाय यहां हर कोई पीना पसंद करता है। सर्दियों की सुबह वाली चाय या शाम की थकान दूर करने वाला टॉनिक, चाय के शौकीन इसे पीने का कोई न कोई बहाना ढूंढ ही लेते हैं। अक्सर लोगों को चाय के साथ कुछ खाने की आदत होती है जैसे बिस्किट, रस्क या पकौड़े। अगर घर में मेहमान आ जाए, तो चाय-समोसे का कॉम्बिनेशन तो फिक्स रहता है। हालांकि, इस पर हेल्थ एक्सपर्ट यह भी कहते हैं कि चाय के साथ कोई भी कॉम्बिनेशन हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता है लेकिन फिर भी हम ऐसा करते हैं। मगर क्या आप जानते हैं हम लोग चाय के साथ कुछ चीजें हैं, जिन्हें बिना किसी टेंशन के खा सकते हैं।

क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट?

इंडिया टूडे की रिपोर्ट के अनुसार, चाय पहले से ही कैलोरी का सोर्स है। रोजाना इसे पीना सेहत के लिए हानिकारक है लेकिन इसके साथ हम कुछ खाते हैं, तो यह सेहत को और नुकसान पहुंचाता है। अमूमन घरों में चाय के साथ जो स्नैक्स खाए जाते हैं, वे हाई कैलोरी और शुगर से बने होते हैं, जिससे डायबिटीज का रिस्क बढ़ जाता है।

चाय के साथ क्या नहीं खाना चाहिए?

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, चाय के साथ हमें नमकीन, समोसे और पकौड़े जैसे तले हुए फूड्स का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ता है। बिस्किट, रस्क जैसी चीजें मैदे से बनी होती हैं जो अनहेल्दी फैट्स का सोर्स हैं। इनका ज्यादा सेवन वजन बढ़ाता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- HMPV वायरस के देश में 6 मामले

चाय के साथ क्या खाएं?

रीना पोपटानी, जो एक क्लीनिकल डायटीशियन और डायबिटीज स्पेशलिस्ट हैं बताती हैं कि चाय के साथ फ्राइड फूड्स, चिप्स वगैरह खाना हानिकारक है लेकिन हम इंडियन्स के पास कुछ हेल्दी स्नैक्स भी हैं, जो चाय के साथ खाए जा सकते हैं।

विज्ञापन

photo credit-meta ai

चाय के साथ

  • पोहा खा सकते हैं।
  • मखाने खा सकते हैं।
  • भुने चने भी बेस्ट ऑप्शन हैं।
  • पॉपकॉर्न और चाय भी अच्छा कॉम्बिनेशन है।
  • खाखरा, मुर्मुरा, ज्वार या बाजरा के बने पफ खा सकते हैं।

अन्य जरूरी टिप्स

डायटीशियन बताती हैं कि चाय पीने वालों को अपनी लिमिट पर ध्यान देना जरूरी है कि वे 1 दिन में कितनी चाय पी रहे हैं, क्योंकि 3-4 कप चाय हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक होती है। इससे हमारा एपेटाइट खराब हो सकता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- 23 साल पुराने इस वायरस के 7 शुरुआती संकेत

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola