Healthy Sleep: शरीर को हेल्दी रखने के लिए एक अच्छी नींद बहुत जरूरी होती है। खराब नींद सबसे पहले आपके दिल और दिमाग को प्रभावित करती है। एक नए अध्ययन से पता चलता है कि अनियमित नींद के कारण दिल का दौरा और स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है । नींद स्वास्थ्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसके खराब होने से अन्य बीमारियों का भी खतरा बढ़ सकता है। विशेषज्ञों ने बताया कि यूके बायो बैंक अध्ययन में भाग लेने वाले 40 से 79 वर्ष के 72,200 से अधिक लोगों के डेटा की जांच की, जिनमें से किसी को भी दिल के दौरे जैसी बड़ी हृदय संबंधी घटनाओं का कोई इतिहास नहीं था।
उन्होंने अपनी नींद को रिकॉर्ड करने के लिए सात दिनों तक एक गतिविधि ट्रैकर पहना। प्रत्येक को स्लीप रेग्युलैरिटी इंडेक्स स्कोर दिया गया, जिसमें अनियमित नींद के पैटर्न को दर्शाया गया, जैसे कि सोने के समय , जागने के समय, नींद की अवधि और रात के दौरान जागने में दिन-प्रतिदिन उसमें बदलाव देखा गया।
ये भी पढ़ें- शरीर को हाइड्रेटेड करने के लिए क्या सिर्फ पानी पीना है जरूरी?
महिलाओं और पुरुषों का मेंटल हेल्थ
अध्ययन में पाया गया कि मोटापे सहित दिल की बीमारी के जोखिम वाले कारकों वाले पुरुषों में 50 से 70 साल के एज में मेटल हेल्थ में गिरावट का सामना करना पड़ता है, जबकि इसी प्रकार से प्रभावित महिलाओं को अपने 60 से 70 साल के एज तक मस्तिष्क स्वास्थ्य में गिरावट का सामना करना पड़ता है।
नींद और हार्ट अटैक कैसे जुड़े हैं?
दिल का दौरा और नींद न आना एक दूसरे से सीधे जुड़े हुए हैं। खास कर के जो लोग रोज रात पांच घंटे या उससे कम सोते हैं, उन्हें छह, सात या आठ घंटे सोने वाले लोगों की तुलना में दिल का दौरा पड़ने का खतरा अधिक होता है।मायोकार्डियल इन्फार्क्शन, दिल के दौरे का दूसरा नाम, हार्ट की रक्त आपूर्ति में रुकावट के कारण होता है। हार्ट को पर्याप्त ऑक्सीजन न मिलने से होने वाले नुकसान के कारण दिल का दौरे का खतरा बढ़ सकता है।
ये भी पढ़ें- कोलन कैंसर की पहली स्टेज के शुरुआती संकेत क्या?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
4 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
8 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
9 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
9 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
11 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
12 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
13 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
15 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines