Breakfast Tips: हर कोई चाहता है कि दिन की शुरुआत हेल्दी और टेस्टी नाश्ते से हो, लेकिन सुबह की भागदौड़ में अक्सर कुछ आसान और झटपट बनाने की जरूरत होती है. ऐसे में गार्लिक बेसन चीला एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है. यह न सिर्फ प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है, बल्कि इसमें डाली जाने वाली सब्जियां इसे और भी पौष्टिक बना देती हैं.
साथ ही, लहसुन का तड़का इसके स्वाद को बढ़ाता है और पाचन के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. यह नाश्ता बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है और लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है. इस स्टोरी में हम आपको ये बेहतरीन ब्रेकफास्ट को कैसे बना सकते हैं, इसके बारे में बताएंगे.
यह भी पढ़ें: Hot Take Dating: क्या है हॉट टेक डेटिंग, जानिए इस नए रिलेशनशिप ट्रेंड के बारे में
गार्लिक बेसन चीला बनाने के लिए इन चीजों की जरूरत
- गार्लिक बेसन चीला बनाने के लिए आपको चाहिए 4-5 लहसुन की कलियां, थोड़ा सा जीरा, स्वादानुसार नमक लें.
- इसके बाद, लाल मिर्च पाउडर
- 1 कप बेसन
- 2 चम्मच चावल का आटा
- चुटकीभर हल्दी
- कद्दूकस किया हुआ पनीर
- कद्दूकस की हुई गाजर
- बारीक कटी पत्तागोभी
- बारीक कटा प्याज
- शिमला मिर्च और हरा धनिया और तेल या घी, चीले को सेकने के लिए.
गार्लिक बेसन चीला कैसे बनाएं
- सबसे पहले लहसुन, जीरा, लाल मिर्च और नमक को कूटकर एक स्वादिष्ट चटनी तैयार कर लें.
- अब एक बाउल में बेसन, चावल का आटा, हल्दी, नमक और जरूरत अनुसार पानी डालकर चिकना घोल बना लें.
- दूसरे बाउल में पनीर, गाजर, पत्तागोभी, प्याज, शिमला मिर्च और हरा धनिया मिलाकर स्टफिंग तैयार करें.
- इस के बाद, तवा गर्म करें और उसमें हल्का तेल लगाएं. इसके बाद उसपर बेसन का घोल पतली परत में फैलाएं.
- चीला हल्का सुनहरा होने पर पलटें, ऊपर लहसुन की चटनी फैलाएं और सब्जियों की स्टफिंग डालें.
- इसके बाद, उसे 2-3 मिनट के लिए मध्यम आंच पर ढककर कर पकाएं. बस फिर क्या, तैयार है आपका गरमागरम गार्लिक बेसन चीला, जिसे आप हरी चटनी या दही के साथ परोस सकते हैं.
यह भी पढ़ें: बालों को ग्रे से काला कैसे करें? यहां जानिए क्या लगाने पर सफेद बाल नजर आने लगेंगे काले
संबंधित खबरें
स्वाद और सेहत से भरपूर होते हैं काले चने के स्प्राउट्स, यहां जानिए घर पर बनाने का आसान तरीका
19 mins agoदीवाली से पहले घर को करा रहे हैं पेंट तो ये 7 रंग चुन सकते हैं आप, एक्सपेंसिव लगेगा होम
1 hr agoऊटी के लिए कम है बजट तो घूम आइए येरकौड, तमिलनाडु का वो खूबसूरत हिल स्टेशन जहां मिलती है सात जंगलों की हरियाली
4 hrs agoस्वाद में लाजवाब है लहसुन का भरता, जानिए घर पर कैसे बनाएं यह बंगाली रोशुन भोर्ता
8 hrs agoLal Bahadur Shastri Jayanti 2026: लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन सभी को भेज सकते हैं आप, यादगार हैं ये Quotes
22 hrs agoGandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
23 hrs agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
1 day agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
1 day agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
1 day agoGarba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines