Healthy Diet Plan For Summer: अक्सर गर्मियों में खानपान सही न रखा जाए तो कई पेट से जुड़ी बीमारियां होना आम बात है। इसलिए ज्यादातर लोग इस मौसम में भी रोजाना के खानपान में बैलेंस डाइट से समझौता नहीं करना चाहिए। आप चाहे ऑफिस में हों या बाहर काम कर रहे हैं, किसी बीमारी से जूझ रहे हैं। मोटापा कम करना चाहते हैं,ज्यादा मेहनत वाला काम करते हैं, इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए डाइट प्लान तैयार होना चाहिए।
आईसीएमआर की नई गाइडलाइन के अनुसार, हमारी डेली डाइट बैलेंस फूड पिरामिड के अनुसार होनी चाहिए। जिसमें फल और सब्जी को सबसे ज्यादा मात्रा में लेना चाहिए। इसके बाद साबुत अनाज व मोटे अनाज के साथ दूध व दूध से बनी चीजें, मेवे, तेल व नमक आदि की बात है। यह डाइट प्लान हर मौसम के लिए बेस्ट है। गर्मी के दिनों में क्या हो आपका हर दिन की खानपान, आइए जानें..
किन बातों का रखें ध्यान
- डेली डाइट में मौसमी फल सब्जी को शामिल करें। इसकी मात्रा 500 ग्राम होनी चाहिए। ये अलग अलग रंगों के हों ताकि ज्यादा पोषण मिले।
- डेली 250 ग्राम अनाज व मोटे अनाज को शामिल करें। 50% मोटा अनाज हो तो ज्यादा अच्छा है। इस मौसम में ज्वार लेना फायदेमंद माना गया है। आधा किलो दूध या इससे बने प्रोडक्ट और दो या तीन कटोरी दालें शामिल करें।
- बादाम और अखरोट आदि रेगुलर लेना लाभदायक है। अगर मांसाहारी हैं तो रेड मीट से दूरी बरतें। मछली, चिकन सप्ताह में दो बार ले सकते हैं। पूरे दिन में नमक पांच ग्राम लेना चाहिए। नमक कम करने के लिए फल, सलाद दही को बिना नमक या चीनी के लेना चाहिए।
- खाना उबालकर या कम से कम तेल में भूनकर बनाएं। एक बार में भारी खाना न खाएं। सत्तू, दही चावल, नींबू पानी, तरबूज का शरबत, आम का पन्ना या किसी भी चीज में बर्फ डाल रहे हैं तो घर में जमी बर्फ होनी चाहिए ताकि इंफेक्शन का खतरा न रहे।
डेली डाइट प्लान कैसा होना चाहिए
- कम से कम दो या तीन कटोरी दाल लेनी है। आपको 1 कटोरी दिन के खाने में और रात के खाने के अलावा, नाश्ते में भुने हुए चने या लोबिया, राजमा के रूप में दालों का सेवन कर सकते हैं। बेसन का चिल्ला, स्प्राउट का रायता भी ले सकते हैं।
- अनाज को भी अलग अलग बांटना चाहिए। पूरे दिन में 6 चपाती के बराबर अनाज लें। इस मौसम में राजमा चावल जैसे भारी खाने के बजाय आप एक कटोरी सूजी, दलिया पोहा आदि लें सकते हैं।
- सब्जी व फल रोजाना आधा किलो लेना है। पकी हुई सब्जी दो कटोरी या तीन कटोरी लें। साथ में सलाद लें। फल दो ले सकते हैं।
- मक्खन, मलाई, रिफाइंड तेल के बजाय सरसों व मूंगफली के तेल लें। तेल दो या तीन महीने में बदलते रहें यानी एक बार सरसों तो दूसरी बार मूंगफली व या कोई और तेल इस्तेमाल कर सकते हैं।
- हर दिन के खाने में इलेक्ट्रोलाइट को शामिल करें। नींबू पानी में आयोडीन नमक का यूज करें। काला नमक कम डालें।
- खाना खाने का मन नहीं होता तो आप सत्तू ले सकते हैं। यह न्यूट्रिशियस डाइट है। चाय कॉफी की जगह छाछ, लस्सी, नारियल पानी लें।
ये भी पढ़ें- Dating Apps पर दोस्त ढूंढने वाले भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
11 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
17 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
18 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
19 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
21 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines