Healthy Breakfast Tips: सुबह उठते ही हमारा शरीर लंबे फास्ट से बाहर आता है. रात की 8-10 घंटे की नींद के बाद बॉडी को फिर से फ्यूल की जरूरत होती है. अगर इस समय सही नाश्ता न मिले, तो दिनभर थकान, चिड़चिड़ापन और बार-बार भूख लगने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. आजकल की तेज रफ्तार जिंदगी में लोग या तो नाश्ता छोड़ देते हैं या फिर कुछ भी हल्का-फुल्का खाकर अपने काम के लिए निकल जाते हैं, जो सेहत के लिए सही नहीं है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि सुबह उठने के 1 से 1.5 घंटे के अंदर पौष्टिक नाश्ता जरूर करना चाहिए, ताकि शरीर और दिमाग दोनों एक्टिव रहें और दिन की शुरुआत पॉजिटिव हो.
यह भी पढ़ें: भारत का ‘कोकोनट आइलैंड’ कहां है? जहां नारियल और नीला समुंदर बनाते हैं इसे परफेक्ट ट्रिप
सीड्स से बनी हेल्दी स्मूदी
सुबह के नाश्ते में सीड्स से बनी स्मूदी एक आसान और पावरफुल ऑप्शन है. अलसी के बीज, कद्दू के बीज और चिया सीड्स को मिलाकर बनाई गई स्मूदी शरीर को जरूरी फैट, फाइबर और ओमेगा-3 (Omega-3) देती है. यह स्मूदी हार्मोन बैलेंस रखने में मदद करती है और पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराती है. ऐसे में जिन लोगों को सुबह ज्यादा भूख नहीं लगती, उनके लिए यह एक परफेक्ट विकल्प हो सकता है. यह आंतों की सेहत को सुधारती है और ब्लड शुगर (Blood Sugar) लेवल को भी कंट्रोल में रखती है, जिससे अचानक कमजोरी महसूस नहीं होती.
प्रोटीन से भरपूर बेसन चीला
अगर आप नाश्ता पसंद करते हैं, तो बेसन का चीला एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. चने के आटे से बना बेसन प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है. सुबह बेसन चीला खाने से शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा मिलती है और बार-बार भूख नहीं लगती. यह मेटाबॉलिज्म (Metabolism) को बेहतर बनाता है और इंसुलिन लेवल को संतुलित रखने में मदद करता है. सब्जियों को मिलाकर बनाया गया चीला और भी ज्यादा पौष्टिक हो जाता है और वजन कंट्रोल करने में भी काफी मददगार साबित होता है.
ग्रीक योगर्ट, नट्स और सीड्स का कॉम्बिनेशन एक अच्छा नाश्ता
ग्रीक योगर्ट को नट्स और सीड्स को एक साथ खाने से नाश्ता और भी हेल्दी बन जाता है. ग्रीक योगर्ट में मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं और पेट की सेहत सुधारते हैं. वहीं नट्स और सीड्स शरीर को हेल्दी फैट और मिनरल्स देते हैं. यह नाश्ता हार्मोन बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है और पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस कराने में मदद करता है. इसे थोड़ा खाने से ही भी पेट भरा-भरा लगता है, जिससे ओवरईटिंग और अनहेल्दी क्रेविंग से बचा जा सकता है.
यह भी पढ़ें: हर बच्चा अपने पेरेंट्स से नहीं कह पाता ये 5 बातें, बिना बताए इन संकेतों से ऐसे करें समझ
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
2 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
4 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
4 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
7 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
9 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
10 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
11 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
11 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines