Health Tips: हमारे जीवन में नींद काफी अहम भूमिका है। आजकल की बिजी लाइफ के कारण लोग अपनी नींद पूरी नहीं कर पाते हैं। इसके कारण कई बार शरीर को नुकसान भी पहुंचता है और हम बीमारियों का शिकार भी हो जाते हैं। देर रात तक सोशल मीडिया पर बिजी रहना, बिंज-वॉचिंग या देर रात तक कुछ खाने की इच्छा होना नींद के पैटर्न को खराब कर सकते हैं, जिससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों को नुकसान पहुंचता है। अक्सर यह सलाह दी जाती है कि वयस्कों को हर रोज 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। इससे आपका शरीर कई बीमारियों से दूर रहता है और आप अपने काम पर भी सही तरीके से फोकस कर पाते हैं। आइए जानते हैं कि डॉ प्रवीन त्रिपाठी ठीक से न सोने से शरीर में नजर आने वाले संकेतों के बारे में क्या बताते हैं?
थकान
7 घंटे से कम सोने से शरीर में नींद का सर्कुलेशन खराब होता है। इससे सुबह सुस्ती और लगातार थकान बनी रहती है, जिससे पूरे दिन फोकस करने में परेशानी होती है। आपके शरीर के साथ-साथ आपका दिमाग भी सुस्त हो जाता है। नींद न पूरी होने के कारण आप कई बार गंभीर रूप से बीमार भी पर जाते हैं।
ये भी पढ़ें- ज्यादा पानी भी हो सकता है किडनी के लिए नुकसानदायक? जानें यूरोलॉजिस्ट की राय
इम्यून सिस्टम का कमजोर होना
अपर्याप्त नींद, खास तौर पर 7 घंटे से कम नींद आपकी इम्यूनिटी को कमजोर बना देती है। इम्यूनिटी सिस्टम के कमजोर होने के कारण आपके शरीर में कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसके कारण आपका शरीर इंफेक्शन और बीमारियों से नहीं लड़ पता है। ऐसे में अगर आप अपने शरीर को हेल्दी रखना चाहते हैं तो 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें।
सांस से जुड़ी समस्या
खराब नींद के कारण सर्दी और फ्लू सांस से जुड़ी समस्याओं को भी ट्रिगर कर सकती है। इससे अस्थमा और क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) जैसी स्थितियां पैदा हो सकती हैं। नींद न पूरी होने से सांस की नली में सूजन और जलन हो सकती है। इसके कारण आपके फेफड़ों पर बुरा असर पड़ता है। वहीं कई बार सांस लेने में भी समस्या हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Chronic Kidney Disease से कैसे करें बचाव? जानें एक्सपर्ट की राय
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
घर पर ही बनाएं ढाबा स्टाइल चिली गार्लिक लच्छा पराठा, जानें रेसिपी
7 hrs agoछोटे बेडरूम में नहीं है अलमारी? कपड़े रखने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
8 hrs agoबालों में चाहिए जापानी महिलाओं जैसी चमक? आजमाएं ये हेयर केयर रूटीन
9 hrs agoव्हाइट शर्ट के बगल के जिद्दी पीले दाग हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
11 hrs agoक्या आपने खाई है पनपथी रोटी? जानिए यूपी-बिहार में मशहूर इस रोटी की रेसिपी
12 hrs agoगेहूं का आटा चेहरे के अनचाहे बालों के लिए कैसे करें इस्तेमाल? यहां जानिए
14 hrs ago5 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड टीचर्स डे? जानिए इसका इतिहास
16 hrs agoलगातार आ रही है हिचकी और नहीं मिल रहा आराम? तुरंत करें ये काम
1 day agoदुर्गा पूजा में साड़ी पहनकर दिखना है खूबसूरत, इन टिप्स से पाएं बंगाली लुक
1 day agoतांबे के लोटे का पानी है फायदेमंद, लेकिन ये गलतियां कर सकती हैं सेहत खराब!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines