Health Tips: कई दवाई ऐसी होती हैं, जो आपके शरीर को बुरी तरह से प्रभावित करती हैं। ऐसे में इसे लेने से आपको परहेज करना चाहिए और डॉक्टर भी इन दवाओं से बचने की सलाह देते हैं। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार ये दवाइयां दुनिया की सबसे खतरनाक दवाइयों में शामिल हैं और इसका इस्तेमाल दुनिया भर में लाखों लोग करते हैं, लेकिन वे ये नहीं जानते हैं, कि इसके क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं। जब आप इन दवाओं को किसी बीमारी के दौरान लेते हैं, तो इससे कई अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए कुछ दवाइयां जिनसे आपको सावधान रहने की जरूरत होती है।
वारफेरिन
रिपोर्ट के अनुसार वारफेरिन जैसी ब्लड को पतला करने वाली दवाओं का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करने का जरूरत होती है। नहीं तो ये गंभीर और संभावित रूप से आपकी लाइफ के लिए खतरा पैदा कर सकती है। एंटीकोएगुलेंट्स के रूप में भी जानी जाने वाली ये दवाएं उन लोगों में ब्लड के थक्के बनने से रोकने में मदद करती हैं, जिन्हें स्ट्रोक या दिल के दौरे का खतरा होता है। इसे लंबे समय तक लेने से नाक से खून आना, मसूड़ों से खून बहना, कटने से लंबे समय तक खून बहना, आसानी से चोट लगना, चक्कर आना और मांसपेशियों में कमजोरी जैसी समस्या हो सकती है।
ये भी पढ़ें- खाने में फ्रेश क्रीम को इन 3 तरीकों से करें शामिल, जानें घर पर बनाने की विधि
एंटीडिप्रेसेंट
एंटीडिप्रेसेंट गंभीर डिप्रेशन से पीड़ित लोगों की मदद करते हैं, लेकिन इसे लेने से कई तरह के नुकसान भी हो सकते हैं। ये दवा 25 साल से कम कम उम्र के ज्यादातर युवाओं के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। सिलेक्टिव सेरोटोनिन रीअपटेक इन्हिबिटर्स के खतरे को बढ़ा सकती हैं। कई रोगियों के लिए SSRIs सेरोटोनिन गतिविधि को भी बढ़ाते हैं यदि इन दवाओं को अन्य दवाओं के साथ लिया जाता है, जिसे सेरोटोनिन सिंड्रोम कहा जाता है। ये तेजी से दिल की धड़कन, पसीना, तेज बुखार और हाई ब्लड प्रेशर का कारण बनता है।
सर्दी-खांसी दूर करने वाले नाक के स्प्रे
आपको एक बार में एक सप्ताह से ज्यादा समय तक डिकंजेस्टेन्ट नेजल स्प्रे या ड्रॉप्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इस तरह की दवाइयों का बहुत लंबे समय तक इस्तेमाल करने से आपकी नाक बंद होने की समस्या ठीक हो सकती है, लेकिन अगर आप स्प्रे का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, तो राइनाइटिस मेडिकेमेंटोसा नामक बीमारी हो सकती है। डिकंजेस्टेन्ट स्प्रे में ऐसे केमिकल होते हैं, जो ब्लड वेसल्स को सिकोड़ देते हैं।
ये भी पढ़ें- देर से उठने वाले लोगों का दिमाग होता है तेज! रिसर्च में आया सामने
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
वॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
2 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
3 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
3 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
5 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
6 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
7 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
9 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines