Health Tips: शरीर में सूजन के कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि इम्यून सिस्टम इंजरी, इंफेक्शन या फिर शरीर में किसी भी तरह की चोट लगने पर। कई बार व्हाइट ब्लड सेल्स ऐसे केमिकल्स निकालते हैं, जो ब्लड वेसल्स में फैलने के कारण बनते हैं। इसके कारण शरीर में सूजन, रेडनेस और दर्द होता है। लंबे समय तक सूजन के कारण गठिया, डायबिटीज और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए इन समस्याओं को कम करने के लिए हेल्दी डाइट लेना जरूरी होता है। आइए जानते हैं इसे लेकर हेल्थ एक्सपर्ट क्या कहते हैं?
क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट?
डॉ. एस एस सिबिया बताते हैं कि इसके बहुत से कारण हो सकते हैं जैसे कि प्रेगनेंसी में या फिर दवा लेने से पैरों में सूजन होने लगती है या फिर कई बार नमक खाने से भी सूजन होने लगती है। सूजन कई बार बड़े कारणों से भी हो सकती है, जैसे कि किडनी की बीमारी, हार्ट की बीमारी और लिवर की बीमारी के साथ इसका खतरा बढ़ जाता है। हार्ट के कारण होने वाली सूजन पैर से शुरू होती है। किडनी के कारण होने वाली सूजन चेहरे से शुरू होती है और लिवर के कारण होने वाली सूजन पेट से शुरू होती है।
ये भी पढ़ें- क्या केला वजन बढ़ाने और घटाने में है मददगार? जानें खाने का सही तरीका
टमाटर
टमाटर लाइकोपीन का एक बेहतरीन सोर्स है, जो एक एंटीऑक्सीडेंट है जिसमें मजबूत एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। लाइकोपीन शरीर में सूजन के लेवल को कम करता है। इसके अलावा, टमाटर को जैतून के तेल में पकाने से लाइकोपीन की मात्रा बढ़ जाती है।
पत्तेदार साग
पालक, केल आदि पत्तेदार साग और सब्जियां बहुत ही फायदेमंद होती है। इनमें बहुत सारे एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी कंपाउंड होते हैं, जो शरीर को सूजन से बचाने में मदद करते हैं। इनमें विटामिन ए, सी और के होते हैं जो सूजन को कम करने और शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
ग्रीन टी
ग्रीन टी में भरपूर मात्रा में पॉलीफेनॉल्स होता है, खास कर ईजीसीजी जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ये सूजन को कम करने और हार्ट को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं।
ये भी पढ़ें- क्या आपके खाने में भी है इस विटामिन की कमी? जानें क्या कहती हैं डायटीशियन
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
इस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
4 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
6 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
7 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
9 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
9 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
10 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
11 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
12 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
14 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines