How To Make Sandwich Without Bread: सैंडविच एक ऐसी डिश है जिसको लोग खूब पसंद करते हैं। इसलिए ब्रेड से बना सैंडविच तो आपने कई बार खाया ही होगा। लेकिन क्या कभी आपने बिना ब्रेड की मदद से बना सैंडविच ट्राई किया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए बिना ब्रेड का पोटैटो सैंडविच बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में लाजवाब होता है। इसके साथ ही इसको बनाना भी काफी आसान होता है। इसको आप हेल्दी ब्रेकफास्ट में बनाकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं बिना ब्रेड का पोटैटो सैंडविच बनाने की विधि-
पोटैटो सैंडविच बनाने की आवश्यक सामग्री-
- 4 आलू
- 2 चम्मच मैदा
- स्वादानुसार नमक
- 1 चम्मच तेल
- 1 शिमला मिर्च (बारीक कटी)
- 1 टमाटर (बारीक कटा)
- 1 कटोरी कॉर्न
- 2 हरी मिर्च (बारीक कटी)
- मोजोरेला चीज़
- स्वाद अनुसार नमक
- 1/2 चम्मच काली मिर्च
- 1/2 चम्मच ऑर्गेनो
अभी पढ़ें – Karva Chauth 2022: अपनी पत्नी को दे सकते हैं ये रोमांटिक गिफ्ट्स, देखकर ही हो जाएंगी खुश!
पोटैटो सैंडविच कैसे बनाएं? (How To Make Without Bread Sandwich)
- पोटैटो सैंडविच बनाने के लिए आप सबसे पहले आलू को अच्छी तरह से छील लें।
- फिर आप आलू को छिल्लर की मोटी साइड से कद्दूकस कर लें।
- इसके बाद आप इसको एक ठंडे पानी के बाउल में डाल दें।
- फिर आप आलू को निचोड़ कर एक दूसरे बर्तन में रख दें।
- इसके बाद आप आलू में मैदा और थोड़ा सा नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- फिर आप एक नॉन स्टिक पैन पर थोड़ा सा तेल डाल कर गर्म कर लें।
- इसके बाद आप इस पर कसा हुआ आलू का मिक्चर डालकर अच्छी तरह से फैला दें।
- फिर आप इसको अच्छे से प्रेस करके दोनों तरफ से हल्की आंच में पका लें।
- इसके बाद आप आलू के बेस को 2 हिस्सों में बाट लें।
- फिर आप इसके अंदर सारी फिलिंग भरकर अच्छी तरह से पका लें।
- अब आपका बिना ब्रेड से बना टेस्टी सैन्डविच बनकर तैयार हो चुका है।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
घर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
24 mins agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
49 mins agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
2 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
3 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
4 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
6 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
22 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
22 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
23 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines