Lucknowi Dum Aloo Recipe In Hindi: लखनऊ को नवाबों का शहर माना जाता है इसलिए ये शहर अपने लखनवी अंदाज के साथ-साथ वहां के खानपान के लिए खूब जाना जाता है। ऐसे में आज हम आपके लिए लखनवी दम आलू बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये बेहतरीन डिश आपके मुंह के जायके को बढ़ाने के लिए जानी जाती है। अगर आपके घर पर अचानक से मेहमान आ गए हैं तो आप इस लजीज डिश को कुछ ही मिनटों में तैयार करके मेहमानों को सर्व कर सकते हैं। इसका स्वाद हर किसी के दिल में उतर जाएगा, तो चलिए जानते हैं लखनवी दम आलू (Lucknowi Dum Aloo Recipe) बनाने की रेसिपी-
अभी पढ़ें – छठ पूजा प्रसाद के लिए बनाएं बिहार का स्पेशल ठेकुआ, ये रही बनाने की रेसिपी
लखनवी दम आलू बनाने की सामग्री-
- 1/2 किलो आलू
- 1 कप कद्दूकस आलू
- 1 कप पनीर कद्दूकस
- 2 कप प्याज प्यूरी
- 2-3 कप टमाटर प्यूरी
- 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 टी स्पून गरम मसाला
- डेढ़ टी स्पून कसूरी मेथी
- 1 टेबलस्पून क्रीम
- 1 टेबलस्पून मक्खन
- 3 टेबलस्पून हरी धनिया पत्ती
- 4 टेबलस्पून देसी घी
- स्वादानुसार नमक
अभी पढ़ें – सब्जी खाकर बोर हो गए हैं, तो आज ट्राई करें तीखी तंदूरी टमाटर की चटनी, ये रही रेसिपी
लखनवी दम आलू बनाने की रेसिपी- (Lucknowi Dum Aloo Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई में घी डालकर मीडियम आंच पर पिघलाएं।
- फिर आप इसमें गरम मसाला, प्याज की प्यूरी और थोड़ा सा नमक डालकर थोड़ी देर पकाएं।
- इसके बाद आप ग्रेवी को कुछ देर पकाकर गैस को बंद कर दें।
- फिर आप एक दूसरी कढ़ाई में भी थोड़ा सा घी डालकर पिघलाएं।
- इसके बाद आप इसमें टमाटर प्यूरी और थोड़ा सा नमक डालकर पका लें।
- फिर आप आलू को छीलकर चम्मच या किसी नुकीली चीज से आलू को ऊपर की तरफ से खोखला कर लें।
- इसके बाद आप एक कढ़ाई में घी डालें और खोखले आलू को डीप फ्राई कर लें।
- फिर आप इन आलुओं को एक प्लेट में निकाल लें और अलग रख दें।
- इसके बाद आप कद्दूकस आलू और पनीर को साथ डालकर मैश कर लें।
- फिर आप इस मिक्चर को डीप फ्राइड आलू में भरकर रख दें।
- इसके बाद आप एक कढ़ाई में प्याज और टमाटर की ग्रेवी डालकर तेल अलग होने तक पकाएं।
- फिर आप इसमें लाल मिर्च पाउडर, कसूरी मेथी, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक डालकर मिलाएं।
- इसके बाद आप इसमें क्रीम और मक्खन डालकर थोड़ी देर तक पकाएं।
- फिर आप इसमें स्टफ्ड फ्राइड आलू डालकर मीडियम आंच पर करीब 5-7 मिनट तक पकाएं।
- इसके बाद जब ये अच्छे से पक जाए तो आप गैस को बंद कर दें।
- अब आपके स्वादिष्ट लखनवी दम आलू बनकर तैयार हो चुके हैं।
- फिर आप इसको गर्मागर्म नान, रोटी या पराठे के साथ सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
पटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
2 mins agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
2 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
3 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
5 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
6 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
20 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
22 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
23 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
1 day agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines