फरवरी को दुनियाभर में प्यार और रिश्तों का महीना माना जाता है. 7 फरवरी से रोज डे के साथ वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होती है, जिसमें प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे और किस डे शामिल होते हैं. इन सभी दिनों के बाद आता है 14 फरवरी, जिसे वैलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाता है. आज यह दिन सिर्फ प्रेमी-प्रेमिकाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि दोस्त, परिवार और हर खास रिश्ते को जताने का मौका बन चुका है. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस रोमांटिक दिन के पीछे एक संत के साहस और बलिदान की कहानी छुपी हुई है, जिसने प्यार को एक नई पहचान दी. आइए जानते हैं आखिर कहां से शुरू हई वैलेंटाइन वीक की शुरुआत?
क्या है वैलेंटाइन डे की पीछे की कहानी
इतिहास की मशहूर कथाओं के अनुसार, संत वेलेंटाइन तीसरी शताब्दी में रोम के एक ईसाई पादरी थे. उस समय रोमन सम्राट क्लॉडियस द्वितीय का मानना था कि शादीशुदा सैनिक अच्छे योद्धा नहीं बन सकते, इसलिए उन्होंने सैनिकों के विवाह पर रोक लगा दी. संत वेलेंटाइन को सम्राट द्वारा बनाया गया यह नियम बिल्कुल सही नहीं लगा. उनका मानना था कि प्रेम और रिश्तों को ईश्वर का आशीर्वाद होता है.
सम्राट के इस नियम का इनकार करते हुए उन्होंने चुपचाप सैनिकों और उनके प्रेमियों की शादी करानी शुरू कर दी. हालांकि, जब यह बात सम्राट तक पहुंची, तो उन्होंने संत वेलेंटाइन को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया. शाही फरमान को न मानने की वजह से 14 फरवरी को रोमन सम्राट ने उन्हें मौत की सजा दे दी गई. यही वह वक्त था जब वैलेंटाइन डे की शुरुआत हुई, क्योंकि उनका यह बलिदान प्यार की ताकत का प्रतीक बन गया और दुनियाभर में उनकी चर्चा होने लगी.
संत वेलेंटाइन की याद में बना प्रेम का दिन
संत वेलेंटाइन को दी गई सजा से लोग बेहद दुखी और नाराज हो गए थे. धीरे-धीरे उनकी याद में 14 फरवरी को प्रेम और समर्पण के दिन के रूप में मनाया जाने लगा. सबसे पहले यूरोप में वैलेंटाइन डे मनाने की परंपरा शुरू हुई और फिर यह धीरे-धीरे पूरी दुनिया में फैल गई. मध्यकाल में यह दिन प्रेमी जोड़ों के लिए खास बन गया, जबकि 18वीं और 19वीं सदी में प्रेम पत्र, कार्ड और उपहार देने की परंपरा भी शुरू होने लगी. वक्त के साथ-साथ वैलेंटाइन डे पूरा वीक के रूप में बनने लगा, जहां लोग चॉकलेट, टेडी आदि देने लगे और एक दिन वाला वैलेंटाइन डे आज वैलेंटाइन वीक बन गया है.
यह भी पढ़ें: सुबह के नाश्ते में ट्राई करें हेल्दी गार्लिक बेसन चीला, स्वाद और सेहत में परफेक्ट
संबंधित खबरें
हाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
13 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
16 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
18 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
20 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
21 hrs agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
23 hrs agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines