Happy Children’s Day (Bal Diwas) 2025 Quotes, Wishes: हर साल 14 नवंबर के दिन बाल दिवस मनाया जाता है. इस दिन देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) का जन्मदिवस होता है. जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से बेहद प्यार था और इसीलिए उन्हें चाचा नेहरू भी कहा जाता था. ऐसे में जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस को साल 1964 से बाल दिवस के रूप में मनाया जाने लगा. इस दिन को मनाने का मकसद बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित करना भी है. कहते हैं हम सभी के अंदर एक बच्चा होता है. ऐसे में छोटे बच्चों के साथ-साथ उन सभी को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीजिए जिनका दिल अब भी बच्चा है. यहां आपके लिए बाल दिवस के मैसेजेस (Children’s Day Messages), कोट्स और शायरी समेत ऐसे शुभकामना संदेश दिए गए हैं जिन्हें भेजकर सभी को बाल दिवस की बधाई दी जा सकती है.
बाल दिवस की शुभकामनाएं | Happy Children’s Day Wishes In Hindi
बच्चे घर का दिल होते हैं,
जो हंसी और असीम प्यार से भरे होते हैं.
बाल दिवस की हार्दिक बधाई!
चाचा नेहरू के हम हैं बच्चे प्यारे,
मां-बाप के राज दुलारे,
आ गया है चाचा जी का जन्मदिवस,
आओ मिलकर मनाएं बाल दिवस.
हैप्पी बाल दिवस!
मैडम आज ना डांटना हमको,
आज हम खेलेंगे-गाएंगे,
साल भर हमने किया इंतजार,
आज हम बाल दिवस मनाएंगे.
बाल दिवस की शुभकामनाएं!
रोने की न कोई वजह होती है
और न ही हंसने का होता है कोई बहाना
बचपन ऐसा होता है, जो मुझे खुलकर है बिताना.
आप सभी को बाल दिवस की बधाई!
मां की कहानी थी,
परियों का फसाना था,
बारिश में कागज की नाव थी,
बचपन का हर वो मौसम सुहाना था.
बाल दिवस की शुभकामनाएं!
खेलो, कूदो, मस्त रहो,
दिल में सपनों का बाग लगाओ
बाल दिवस पर खूब मुस्कुराओ!
हैप्पी बाल दिवस!
हम हैं इस भारत के बच्चे
हम नहीं हैं अक्ल के कच्चे
हम आंसू नहीं बहाते हैं
क्योंकि हम हैं सीधे सरल
और मन के सच्चे.
हैप्पी बाल दिवस!
खेल-खिलौने, हंसी के झूले,
तुमसे ही तो घर हैं फूले-फूले.
बाल दिवस की शुभकामनाएं!
मीठी मुस्कान, भोले विचार,
बच्चों से ही है संसार!
Happy Children’s Day 2025!
हंसी तुम्हारी सबसे प्यारी,
तुमसे ही है दुनिया सारी!
बाल दिवस की शुभकामनाएं!
यह भी पढ़ें – सर्दियों में बच्चे को कितनी बार नहाना चाहिए? यहां जानिए ठंड होने पर बच्चे को कैसे नहलाएं
संबंधित खबरें
दिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
50 mins agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 hr agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
2 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
2 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
4 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
6 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
7 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
9 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
23 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines