Hair Care Tips: आज के टाइम में कौन-सी महिला ऐसी है, जो खूबसूरत नहीं दिखना चाहती है। किसी भी महिला की खूबसूरती बढ़ाने के लिए उसके बालों का अहम रोल होता है, इसलिए औरतें अपने बालों का ध्यान ज्यादा रखती हैं।
बालों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए महिलाएं कई अलग-अलग तरीके अपनाती हैं। कुछ औरतें ऐसी भी होती हैं, जो अपने बालों पर कई तरह के एक्सपेरिमेंट करती है, जैसे- रिबॉन्डिंग, स्ट्रेटनिंग आदि। लेकिन क्या आप जानते हैं, कि इसके बाद आपको अपने बालों का ध्यान ओर ज्यादा रखना होता हैं।
रिबॉन्डिंग के बाद आपको अपने बालों पर इसलिए ज्यादा ध्यान होता है, क्योंकि इसके बाद आपके बाल बहुत ही सेंसटिव हो जाते हैं और उनको ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि सेंसटिव के बाद आपको किन बातों का खास ख्याल रखने की जरूरत होती हैं।
और पढ़िए – Hair Care Tips: बालों के लिए वरदान है मेथीदाने और करी पत्ते का ये हेयर टॉनिक, जानें फायदे
अगर आपने भी अपने बालों की रिबॉन्डिंग कराई है, तो इन गलतियों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए। और अगर आप ये गलतियां करते हैं, तो आपको इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। इसलिए ध्यान रहें कि अगर आपने अपने बालों की रिबॉन्डिंग कराई है, तो कम से कम तीन दिन तक पानी से दूर रहें।
इसके साथ ही रिबॉन्डिंग वाले बालों में क्लिप और हेयर पिन लगाने से बचना चाहिए और बालों को कान के पीछे भी ना करें। इससे आपके बाल फिर से खराब हो सकते हैं।
ये भी करें फॉलो
तेज धूप से दूर रहना चाहिए
अगर आपने अपने बालों की रिबॉन्डिंग करवाई है, तो आपको ये जरूर ध्यान रखना चाहिए कि धूप में ना जाएं। अगर आप ऐसा करते हैं, तो सूरज की हानिकारक किरणें आपके सुंदर बालों को खराब कर सकती हैं। इसलिए कहते हैं कि रिबॉन्डिंग करवाने के बाद आपको अपने बालों को धूप से प्रोटेक्ट करना चाहिए।
गर्म पानी से बालों को धोने से बचें
रिबॉन्डिंग करवाने के बाद आपको इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि आप अपने बालों को गर्म पानी से न धोएं। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो इससे आपके बाल खराब हो सकते हैं और आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता हैं। इसलिए हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि हल्के गुनगुने पानी से ही आप अपने बालों को धोएं।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
और पढ़िए – लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर दिखना है खूबसूरत तो इस उबटन को बना लीजिए आज ही
1 hr agoसिंक का पाइप हो गया है जाम तो एक चम्मच डाल दें यह चीज, निकल जाएगी गंदगी
3 hrs agoNavratri Vrat Recipes: व्रत में बनाकर खाएं लौकी की खीर, स्वाद भी आएगा अच्छा
4 hrs agoआज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
5 hrs agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
23 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
1 day agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines