Goverdhan Pooja Bhog Recipe: गोवर्धन पूजा, दिवाली के ठीक अगले दिन मनाई जाती है और इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा होती है. इस दिन अन्नकूट का विशेष महत्व होता है, जिसे श्रीकृष्ण को भोग लगाकर उनकी कृपा प्राप्त की जाती है. अन्नकूट का अर्थ होता है अन्न का पहाड़. इस दिन तरह-तरह की सब्जियां, मिठाइयां और व्यंजन बनाकर उन्हें एक साथ सजाया जाता है और भगवान को अर्पित किया जाता है. अगर आप भी इस गोवर्धन पूजा पर श्रीकृष्ण को प्रसन्न करना चाहती हैं, तो आइए जानिए अन्नकूट की आसान और पारंपरिक रेसिपी, जिसे बनाकर आप प्रभु को भोग भी लगा सकती हैं और अपने परिवार के साथ उसका प्रसाद भी पा सकती हैं.
गोवरधन भोग रेस्पी | Goverdhan Bhog Recipe
सामग्री
- सब्जी का नाम – मात्रा (अनुमानित)
- आलू 1 मध्यम आकार का
- गोभी (फूलगोभी) 1 कप
- गाजर 1/2 कप
- मटर (हरी) 1/2 कप
- सेम की फली 1/2 कप
- लौकी 1/2 कप
- भिंडी 1/2 कप (तली हुई)
- बैंगन 1/2 कप
- टमाटर 2 (बारीक कटे हुए)
- हरी मिर्च 2 (बारीक कटी)
- अदरक-लहसुन पेस्ट 1 चम्मच
- दही 1/2 कप
मसाले
- हल्दी पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर – 1 चम्मच
- गरम मसाला – 1/2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच (वैकल्पिक)
- नमक – स्वादानुसार
- हरा धनिया (सजाने के लिए) – थोड़ा सा
- घी या तेल – 2-3 चम्मच
- जीरा – 1/2 छोटी चम्मच
- हींग – 1 चुटकी
ये भी पढे़ं-Diwali 2025: चमकाने हैं पूजा के बर्तन? पानी में मिला ले ये चीजें आ जाएगी शीशे सी चमक
बनाने की विधि
अन्नकूट को बनाने के लिए सबसे पहले तो सभी सब्जियों को धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. कुछ सब्जियां (जैसे लौकी, गाजर, सेम, मटर, गोभी) को हल्का सा उबाल लें ताकि वे पक जाएं लेकिन टूटें नहीं. भिंडी को अलग से हल्का तल लें ताकि चिपके नहीं. कढ़ाही में घी या तेल करें. इसमें जीरा और हींग डालें. फिर अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर भूनें.
अब कटे टमाटर डालें और मसाले (हल्दी, धनिया पाउडर, नमक, गरम मसाला) डालकर भूनें. टमाटर मसाले में अच्छी तरह से पक जाएं तब तक भूनें. अब उबली हुई सभी सब्जियां और तली हुई भिंडी इसमें डालें. अच्छे से मिलाएं और धीमी आंच पर 5-10 मिनट तक पकाएं ताकि स्वाद सब्जियों में समा जाए.
ये भी पढे़ं- Diwali 2025: दिवाली पर घर आए मेहमानों को देना चाहते हैं गिफ्ट? ये हैम्पर्स हैं आपके लिए बेस्ट
संबंधित खबरें
भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 hr agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
1 hr agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
3 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
3 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
4 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
5 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
20 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
23 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines