Ginger Water Side Effects: अदरक का सेवन लोग अलग अलग तरह से करते हैं। कोई इसे चाय में डालकर पीता है तो कोई इसे सब्जी में। वहीं कुछ लोग सुबह उठकर खाली पेट अदरक के पानी का सेवन करते हैं। वैसे तो अदरक सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। ये सर्दी जुकाम, इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है लेकिन खाली पेट अदरक के पानी को पीने से सेहत को कई नुकसान पहुंच सकते हैं, तो आइए जानते हैं खाली पेट अदरक के पानी पीने से क्या नुकसान होते हैं।
उल्टी और पेट दर्द
जो लोग सुबह उठकर खाली पेट अदरक का पानी पीते हैं उन्हें उल्टी हो सकती है। इसके अलावा अगर ज्यादा मात्रा में इसका सेवन किया गया तो आपका पेट दर्द भी हो सकता है।
हार्टबर्न
अदरक का पानी पीने से सीने में जलन हो सकती है। दरअसल, अदरक के पानी से एसिड रिफ्लक्स की समस्या बढ़ सकती है, जिसके कारण हार्ट बर्न हो सकता है। जिन लोगों को हार्ट से जुड़े रोग हैं, उन्हें इसके सेवन से बचना चाहिए।
ये भी पढ़ें- किशमिश ही नहीं इसका पानी भी है सेहत के लिए फायदेमंद, कई बीमारियों को करता है दूर
ब्लड शुगर लेवल को करता है कम
जिन लोगों का ब्लड शुगर लेवल पहले से ही कम रहता है उन्हें अदरक के पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल अचानक से कम हो सकता है और हाइपोग्लाइसीमिया की स्थिति बन सकती है।
लो ब्लड प्रेशर
अदरक में खून पतला करने का गुण मौजूद होता है। ये ब्लड सर्कुलेशन लेवल को तो बढ़ाता है लेकिन इसकी वजह से लो ब्लड प्रेशर वाले मरीजों की समस्या बढ़ सकती है।
दवाइयों के साथ करता है रिएक्ट
जिन लोगों को डायबिटीज, लो ब्लड प्रेशर की समस्या है उन्हें खाली पेट अदरक के पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। अदरक इन सभी बीमारियों में चल रही दवाइयों के साथ रिएक्ट कर सकता है जिससे आपकी समस्या और बढ़ सकती है।
ये भी पढ़ें- वजन घटाने से लेकर हड्डियों की मजबूती तक… बड़े काम का है ये बीज, जानें 5 फायदे
संबंधित खबरें
मिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
1 hr agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
2 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
4 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
6 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
19 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
21 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
22 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
1 day agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
1 day agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines