Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी इस साल 7 सितंबर को है। इसके लिए सभी लोगों ने लगभग सारी तैयारियां कर ली होंगी। त्योहार के मौसम में तो अच्छे पकवान बनाना भी जरूरी है। गणेश चतुर्थी महाराष्ट्र में मनाए जाने वाला सबसे बड़ा त्योहार है, ऐसे में वहां का पारंपरिक भोजन खाना भी तो जरूरी है। पूरन पोली का नाम तो आपने सुना ही होगा। पूरन पोली महाराष्ट्र की पारंपरिक व्यंजन तो है ही साथ ही यह बेहद लाभकारी भी है। इसे खाने से शरीर का हीमोग्लोबिन बढ़ता है। पूरन पोली आपके पाचन के लिए भी फायदेमंद होती है। इस गणेश चतुर्थी पर आप भी जरूर ट्राई करें पूरन पोली, यहां सीखें कैसे बनती है।
पूरन पोली बनाने के लिए सामग्रियां
चने की दाल (भिगोई हुई)
गुड़ – 1 कप
इलायची – आधा चम्मच
गेहूं का आटा – 2 कप
मैदा – 1 कप
नमक – स्वादानुसार
घी – आवश्यकतानुसार
जायफल – 1 चुटकी
ये भी पढ़ें- Recipe: इस वीकेंड बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल अफगानी पनीर, बच्चे-पति चाटते रह जाएंगे उंगलियां!
इस विधि को फॉलो कर बनाएं स्वादिष्ट पूरन पोली
सबसे पहले भिगोई हुई चने की दाल को कुकर में 1 चम्मच घी और हल्दी के साथ 2-3 सीटी आने तक पका लें। इसके बाद इसे एक बर्तन में पानी से अलग करके निकाल लें। अब इस उबली दाल को हल्का-हल्का मैश कर लें।
दूसरे स्टेप में एक कढ़ाई में गुड़ और इलायची पाउडर डालकर 5 मिनट गुड़ पिघलने तक पकाएं। इसके बाद इसमें मैश किया हुआ दाल डालकर मिक्स कर लें। इसे तब तक पकाएं जब तक एक स्मूथ टेक्सचर वाला पेस्ट न तैयार हो जाए। जब यह पेस्ट बन जाए, तो ठंडा होने के लिए रख दें।
थर्ड स्टेप में हम आटा तैयार करेंगे। इसके आटे के लिए आपको आटा, मैदा, नमक के साथ थोड़ा घी और पानी की जरूरत होगी। जैसे नॉर्मल आटा गूंथा जाता है, वैसे ही इसे भी इन सभी चीजों की मदद से तैयार कर लें। इस आटे को गूंथने के बाद ऊपर से हल्का सा घी लगा दें। अब इस आटे को गीले कपड़े से ढककर 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
pooran poli recipe
पूरन पोली तैयार करें
सबसे पहले तवा गर्म होने के लिए रख दें, जैसे हम घर में पराठे बनाते हैं, बिल्कुल वैसे ही आपको पूरन पोली को भी बनाना है। आटे की लोई बनाकर इसे बेलें, फिर इसमें दाल की फिलिंग भरके दोबारा बेलें। इसके बाद तवे पर दोनों तरफ से घी की मदद से सेक लें। पूरन पोली सर्व करने के लिए ऊपर से 1 चम्मच देसी घी औ डालकर परोसे।
ये भी पढ़ें- हर दिन 10,000 Steps चलने से क्या होगा? जानें सही समय और तरीका
संबंधित खबरें
Diwali Wishes 2026: दिवाली पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश
10 hrs agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
13 hrs agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
15 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
16 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
19 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
1 day agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines