Gande Pani Ki Pehchan Kaise Kare: दिल्ली की कॉलोनी में कई बार काफी गंदा पानी आने लग जाता है और लोग अंजाने में उसी पानी का सेवन करने से बीमारी की चपेट में आ जाते हैं. कुछ लोगों को यह पानी इतना नुकसान पहुंचाता है कि उन्हें अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है. ऐसे में सवाल यह है कि साफ पानी की पहचान भला कैसे की जा सकती है? कई बार पानी दिखता बिल्कुल साफ है लेकिन अंदर से दूषित होता है. ऐसे में पानी की स्वच्छता की जांच करने के लिए आप टेस्टिंग किट का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे ना सिर्फ पानी की गुणवत्ता का पता चल सकेगा, बल्कि कई गंभीर बीमारियों से भी बचा जा सकेगा. हालांकि, पानी टेस्टिंग किट का इस्तेमाल आपको बहुत ही ध्यान से करना होगा.
इसे भी पढ़ें- Sakat Chauth Wishes: गणपति बप्पा करें सबका कल्याण… सकट चौथ पर भेजिए पावन शुभकामनाएं इन खास मैसेजेस और फोटोज के साथ
घर पर ऐसे करें पानी की जांच | Easy Water Test at Home
जहरीले पानी से सेहत को क्या नुकसान हो सकता है?
अगर लंबे समय तक दूषित पानी पिया जाए, तो इससे कई तरह के नुकसान हो सकते हैं, जैसे-
- पेट में दर्द होना
- डायरिया या उल्टी की बीमारी
- टाइफाइड और पीलिया होना
- किडनी और लिवर की समस्या होना
- बच्चों में ग्रोथ रुक जाना
- स्किन एलर्जी और बाल झड़ना
गंदा पानी की जांच कैसे करें?
- साफ पानी बिलकुल सफेद और बिना बदबू के होता है, लेकिन अगर पानी पीला, हरा या मटमैला नजर आए तो इसका मतलब है कि पानी में गंदगी या केमिकल की मिलावट की गई है.
- आप गिलास की मदद से भी इसकी जांच कर सकते हैं. इसके लिए एकदम साफ कांच का गिलास लें और इसमें पानी भरकर 5–10 मिनट रखें. अगर नीचे मिट्टी, रेत या काले कण बैठ जाएं तो इसमें मिलावट की गई है.
- कॉपर बर्तन टेस्ट से भी पानी का पता लगाया जा सकता है. इसके लिए आपको रातभर के लिए पानी तांबे के बर्तन में रखना होगा. सुबह पानी का स्वाद कड़वा लगे या रंग बदले तो समझ लें कि पानी की क्वालिटी ठीक नहीं है.
- TDS मीटर से भी पानी को चेक कर सकते हैं. यह मीटर आराम से 300 या 500 रुपये में मिल जाता है. अगर दस के मीटर में 50–300 ppm पानी का माप आया है तो इसे पिया जा सकता है. 1000 से ऊपर आए तो इसका सेवन बिल्कुल ना करें.
गंदा पानी को पीने लायक कैसे बनाएं?
- RO वाटर प्यूरीफायर लगवाएं और पीने का पानी उसमें से ही भरें.
- अपनी पानी की टंकी लगभग हर 6 महीने में साफ कराएं.
- उबला हुआ पानी पिएं और पानी को उबालकर बोतल में रख लें.
- स्थानीय जल बोर्ड में शिकायत दर्ज कराएं और साफ पानी आने तक ऐसा करते रहें.
इसे भी पढ़ें- Relationship Tips: लिव इन रिलेशनशिप में आने से पहले इन बातों पर करें गौर, भविष्य के लिए हो जाएंगे बेफिक्र
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
9 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
14 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
18 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
19 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines