Pickle Recipe: सर्दियों का मौसम आते ही गाजर का अचार हर डिश के साथ दिखेगा. इस मौसम में इसका स्वाद भी काफी अच्छा लगता है. कुछ लोग इसे घर पर बनाना पसंद करते हैं और कुछ लोग गाजर का अचार मार्केट से खरीदते हैं. आप भी हमारी बताई गई रेसिपी से गाजर का अचार बनाएं. हालांकि, खट्टा-तीखा, खुशबूदार गाजर का अचार अगर सही तरीके से बनाया जाए तो सालों-साल खराब नहीं होता. कई बार ठीक तरह से स्टोर ना करने पर अचार में फंगस लग जाती है या स्वाद बिगड़ जाता है. ऐसे में जरूरी है कि आप हमारी बताई गई रेसिपी को फॉलो करें. इसके साथ, हम आपको गाजर का अचार बनाने की ऐसी देसी ट्रिक बताएंगे, जिससे आपका अचार 1 नहीं बल्कि 5 साल तक भी सेफ रह सकता है.
इसे भी पढ़ें- नॉनवेज खाने के लिए जाना जाता है भारत का ये राज्य, मेन्यू जानकर होगी हैरानी
गाजर का अचार कैसे बनाएं? | Carrot Pickle Recipe
सामग्री
- लाल देसी गाजर- 1 किलो
- सरसों का तेल- 250 ग्राम
- राई- 100 ग्राम
- सौंफ- 60 ग्राम
- मेथी दाना- 30 ग्राम
- लाल मिर्च पाउडर- 2 बड़े चम्मच
- हल्दी- 1 छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- हींग- 1 छोटा चम्मच
- सिरका- 2 चम्मच
विधि
- सबसे पहले गाजर का अचार के लिए तैयार करें. गाजर को अच्छी तरह धोकर छील लें. गाजर को लंबे-लंबे टुकड़ों में काट लें. ऐसा करने से आपको परेशानी नहीं होगी.
- अब गाजर को 5 घंटे धूप में सुखाएं या पंखे के नीचे फैला कर रख दें. इससे गाजर की नमी पूरी तरह निकल जाएगी और अचार के सड़ने का खतरा कम हो जाएगा.
- इस दौरान मसाले तैयार कर लें. इसके लिए राई, सौंफ और मेथी को हल्की आंच पर हल्का भून लें. इस मसालों को ठंडा होने पर उन्हें दरदरा पीस लें.
- फिर भुने मसाले अचार को जल्दी खराब नहीं होने देते हैं. सरसों के तेल को अच्छी से धुआं उठने तक गर्म करें. फिर गैस बंद करके तेल को हल्का ठंडा होने दें.
- तेल में हींग डालें और अचार के लिए एक बड़ा सूखा बर्तन लें. इसमें सूखी गाजर डालकर बाकी मसाले नमक, हल्दी, लाल मिर्च और पिसे मसाले अच्छी तरह से मिलाएं.
- ऊपर से गुनगुना तेल डालें और 2 चम्मच सिरका भी डाल दें. अब अचार को कांच या चीनी मिट्टी के जार में भरें और लगभग 5 दिन तक रोज धूप में रखें.
- बस आपका गाजर का अचार बनकर तैयार है. इसे अब सर्व किया जा सकता है. हालांकि, इसे निकालते वक्त आपको गीला चम्मच इस्तेमाल नहीं करना है.
इसे भी पढ़ें- नर्सरी के बच्चों को लिखना कैसे सिखाएं? बहुत काम आएंगी ये टिप्स, ज्यादा मेहनत करने की नहीं पड़ेगी जरूरत
संबंधित खबरें
2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
3 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
11 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
12 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
13 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
13 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
15 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
15 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines