Spicy Stuffed Bhindi Recipe In Hindi: भिंडी एक हरी सब्जी है जोकि फोलिक एसिड, विटामिन बी(vitamin B), विटामिन सी(vitamin C), विटामिन ए(vitamin A), विटामिन के (vitamin K), कैल्शियम, फाइबर और पोटेशियम जैसे कई एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती है।
बच्चे तो भिंडी को खूब स्वाद से पेट भरकर खाते हैं। इसलिए आमतौर पर घरों में भिंडी मसाला या भिंडी फ्राई ज्यादातर बनाई जाती है। लेकिन आज हम आपके लिए मसालेदार भरवा भिंडी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वादिष्ट, मसालेदार और हेल्दी होती है।
इसको आप लंच में केवन 30 मिनट में बनाकर घर वालों को खुश कर सकते हैं। इसका स्वाद चखकर हर कोई आपकी तारीफों के पुल बांधने लग जाएगा, तो चलिए जानते हैं मसालेदार भरवा भिंडी (Spicy Stuffed Bhindi Recipe) बनाने की रेसिपी-
अभी पढ़ें – करवाचौथ का व्रत खोलें स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर बनारसी हलवा बनाकर, जानें रेसिपी
मसालेदार भरवा भिंडी बनाने की सामग्री-
- भिंडी 20- 25
- बेसन आधा कप
- लाल मिर्च पाउडर आधा चम्मच
- सौंफ-धनिया आधा कप दरदरा पिसा मिश्रण
- धनिया पाउडर 1 चम्मच
- अमचूर पाउडर चुटकी भर
- नमक स्वादानुसार
- तेल 2 टेबल स्पून
- 1 चम्मच दही
- 1 चम्मच लहसुन-अदरक का पेस्ट
- तेल 5 चम्मच
अभी पढ़ें – जबरदस्त ग्लो के लिए फेस पर ऐसे लगाएं ग्रीन टी, होंगी ये समस्याएं भी दूर
मसालेदार भरवा भिंडी बनाने की रेसिपी- (Spicy Stuffed Bhindi Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले भिंडी को अच्छे से धो लें।
- फिर आप इनके बीच में से कट लगाकर बीज निकालकर अलग कर दें।
- इसके बाद आप इसमें थोड़ा-सा नमक लगाएं और थोड़ी देर के लिए अलग रख दें।
- फिर आप एक बाउल सारी सामग्री डालें और अच्छी तरह से मिलाकर मिक्चर बना लें।
- इसके बाद आप एक कढ़ाई में 2 चम्मच तेल डालकर गर्म करें।
- फिर आप इसमें सौंफ-धनिया के मिक्चर को डालें और हल्की आंच पर रोस्ट कर लें।
- इसके बाद आप करीब 5 मिनट बाद गैस ऑफ करके मिक्चर को थोड़ा ठंडा होने दें।
- फिर आप बीच से कटी भिंडी के बीच में इस तैयार मिक्चर को 1 चम्मच भर दें।
- इसके बाद आप कढ़ाई में तेल को गर्म करके भरवा भिंडी को डालकर अच्छी तरह से फ्राई कर लें।
- अब आपकी मसालेदार भरवा भिंडी बनकर तैयार हो चुकी है।
- फिर आप इसको गर्मागर्म रोटी या पराठे के साथ सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
फेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
3 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
4 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
8 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
8 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
9 hrs agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
10 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
11 hrs agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
13 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
1 day agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines