Banana Benefits: केला एक अद्भुत फल है, जो हमें हेल्दी रखने में मदद करता है। इस फल को पोषक तत्वों का पावर हाउस भी कहा जाता है। केला खास कर के 20 से 30 की महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होता है। केले में नेचुरल शुगर से भरपूर होता है, जो आपको पूरे दिन आपको एनर्जी से भरपूर रखती है। केले में फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता है, खास तौर से पेक्टिन, जो भोजन को पचाने में मदद करते हैं। एक्टिव लाइफस्टाइल के लिए महिलाओं को अपनी डाइट में हर रोज केले को शामिल करना चाहिए। आइए जानते हैं इसके और क्या-क्या फायदे हो सकते हैं?
स्किन रहती है हेल्दी
केले में विटामिन ए, सी और ई भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। विटामिन सी कोलेजन को बढ़ावा देता है, जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है और दाग धब्बों को कम करता है। हर दिन केले का सेवन करने से स्किन का ग्लो बना रहता है।
ये भी पढ़ें- Shahrukh Khan की तरह आप भी छोड़ें सिगरेट, जानें इस बुरी आदत से कैसे छुड़ाएं पीछा?
बीपी रहता है कंट्रोल
केले में पोटैशियम होता है जो बीपी को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके साथ ही आपका हार्ट भी हेल्दी रहता है। केले का सेवन खास तौर से युवा महिलाओं को करना चाहिए।
हड्डियों को करता है मजबूत
केले में मैग्नीशियम और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होते हैं जो हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करते हैं। इसके साथ ही केले में मौजूद मैग्नीशियम शरीर के कैल्शियम को बढ़ाने में मदद करता है।
तनाव को रखता है दूर
केले में ट्रिप्टोफैन होता है, जो एक एमिनो एसिड है जिसे शरीर सेरोटोनिन में बदल देता है, जो आपको मूड स्विंग से बचाता है। 20 से 30 की उम्र की महिलाओं के लिए, जो काम, पढ़ाई या निजी जीवन से तनाव का सामना कर सकती हैं, केला उनके मूड को कंट्रोल करने में मदद करता है।
इंफेक्शन से रखता है दूर
विटामिन-सी से भरपूर केला इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करता है, जिससे आपका शरीर इंफेक्शन के बचा रहता है। जो अधिक शारीरिक और मानसिक गतिविधि करती हैं, उनके लिए केला काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
ये भी पढ़ें- इम्यूनिटी बूस्ट के लिए डाइट में शामिल करें 5 बीज, शरीर को छू भी नहीं पाएगी सर्दी
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 hr agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
1 hr agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
3 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
3 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
4 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
5 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
20 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
23 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines