हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Father’s Day 2025: इस फादर्स डे पर दें पापा को ये खास तोहफे, खुशी से भर आएंगी आंखें

फादर्स डे इस साल 15 जून को पड़ रहा है। यह दिन हर पिता के लिए बहुत ही स्पेशल दिन होता है। अगर आप भी फादर्स डे पर अपने पापा को कुछ गिफ्ट देने का सोच रहे हैं। लेकिन समझ नहीं आ रहा कि क्या दें। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे गिफ्ट ऑप्शन के बारे में जिन्हें आप अपने पापा को दे सकते हैं और उनका यह दिन खास बना सकते हैं।

विज्ञापन

Fathers Day 2025 Gift Ideas: फादर्स डे एक ऐसा खास दिन है जो हर उस व्यक्ति के लिए समर्पित होता है जिसने पिता बनकर अपने बच्चों की जिंदगी को संवारने में अहम भूमिका निभाई है। पिता वो इंसान होता है जो चाहे खुद कितनी भी मुश्किल में क्यों न हो अपने बच्चों की जरूरतों को सबसे पहले रखता है। वह बिना कुछ कहे त्याग करता है जिम्मेदारियों का बोझ उठाता है और हर कदम पर अपने बच्चों की ढाल बनकर खड़ा रहता है। फादर्स डे हर साल जून महीने के तीसरे रविवार को मनाया जाता है। इस दिन आप अपने पापा को कोई खास तोहफा देकर उन्हें यह महसूस करा सकते हैं कि वह आपके लिए कितने जरूरी हैं। तो आइए जानते है कुछ ऐसे गिफ्ट्स ऑप्शन के बारे में जिन्हे आप अपने पापा को दे सकते है और उनको खुश कर सकते हैं।

वॉलेट या बेल्ट

Image Source Freepik

अगर आप चाहें तो पापा को एक अच्छा क्वालिटी का लेदर वॉलेट या बेल्ट गिफ्ट कर सकते हैं यह एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह चीजें उनके डेली यूज की होती हैं और जब भी वो इसे इस्तेमाल करेंगे तो उन्हें आपकी याद जरूर आएगी।

विज्ञापन

गोल्ड या सिल्वर चेन

अगर आप उन्हें कुछ कीमती देना चाहते हैं और आपका बजट है तो एक सिंपल और एलीगेंट गोल्ड या सिल्वर चेन गिफ्ट कर सकते हैं। यह उन्हें बेहद पसंद आ सकती है। इसके साथ ही ये हमेशा के लिए यादगार रहेगा और उनके लुक में भी चार चांद लगा देगा।

कारवां

आपके पापा को अगर पुराने गानों का शौक है तो आप उन्हें  Carvaan कारवा गिफ्ट कर सकते हैं। इसमें पहले से हजारों क्लासिक गाने भरे होते हैं जो उन्हें उनके पुराने दिनों की याद दिलाएंगे। इसके साथ ही यह एक बेस्ट ऑप्शन है।

विज्ञापन

वीकेंड ट्रिप

हम सभी के पापा खुद के लिए कभी नहीं सोचते हैं पूरे साल काम में व्यस्त रहते हैं। ऐसे में आप पापा के लिए एक छोटा वीकेंड ट्रिप प्लान कर सकते हैं। यह उन्हें न सिर्फ रिफ्रेश करेगा बल्कि आपके साथ बिताया समय उन्हें बेहद पसंद आएगा।

ग्रूमिंग किट

Image Source Freepik

विज्ञापन

पापा के लिए एक अच्छा ग्रूमिंग किट जिसमें शेविंग क्रीम, ट्रिमर, परफ्यूम, और स्किन केयर प्रोडक्ट्स हों, एक परफेक्ट गिफ्ट हो सकता है। यह उन्हें अपने लुक और केयर के लिए प्रोत्साहित करेगा।

ये भी पढ़ें- Tea Timings: किस-किस समय नहीं पीनी चाहिए चाय? फायदे से ज्यादा होगा नुकसान

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola